Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nalanda News: नालंदा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने पिता-पुत्र को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 04:05 PM (IST)

    Nalanda News बिहार के नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रैक्टर ने सड़क पर पैदल चल रहे पिता और पुत्र को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। यह घटना बेनार-सकसोहरा मार्ग पर हुई। मृतक जहाना गांव के रहने वाले थे और भैंस लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

    Hero Image
    मवेशी लेकर पैदल आ रहे पिता–पुत्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की मौत ट्रैक्टर घटनास्थल पर से फरार

    जागरण संवाददाता, बिंद (नालंदा)। Nalanda News: बेनार-सकसोहरा मुख्य मार्ग पर रंजना पेट्रोल पंप के निकट एक अज्ञात ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को बुरी तरह से कुचल दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की जान चली गई।

    दर्दनाक हादसा इस दुर्घटना में, पुत्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान जहाना गांव के निवासी ब्रजेश पांडेय (72) और उनके पुत्र राजेश पांडेय (35) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता और पुत्र दोनों भैंस का बच्चा लेकर बेनार की ओर से आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भैंस खरीदने गए थे

    मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोनों पिता-पुत्र सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव में भैंस खरीदने गए थे और वहीं से भैंस खरीदकर पैदल अपने गांव जहाना लौट रहे थे। वापसी के दौरान यह दुखद घटना हुई।

    गांव में शोक की लहर

    ग्रामीणों ने बताया कि ब्रजेश पांडेय अपने पूरे परिवार के साथ 14 साल पहले जहाना गांव में आकर बसे थे। दोनों पिता-पुत्र जहाना गांव के शिव मंदिर में पुजारी थे। राजेश पांडेय अपने पीछे सात साल और तीन साल की दो बेटियां और एक छह महीने का नवजात बेटा छोड़ गए हैं।

    परिवार पर दुखों का पहाड़

    अचानक घर के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता और पुत्र की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

    पुलिस की कार्यवाही जारी

    थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की खोज जारी है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: JDU में शोक की लहर, सड़क दुर्घटना में बड़े नेता ने गंवाई जान; NH 139 पर हुआ हादसा

    Banka News: बांका में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई हाईवा, ड्राइवर की मौके पर ही मौत