राजगीर से चलेगी श्रद्धा की बस, मां वैष्णो देवी समेत कई धामों का कराया जाएगा दर्शन; इन यात्रियों को मिलेगी छूट
राजगीर टूर एंड ट्रैवल्स ने उत्तर भारत के तीर्थ स्थलों के लिए 17 दिन का विशेष पैकेज शुरू किया है। एसी बस से वैष्णो देवी हरिद्वार अयोध्या मथुरा वृंदावन जैसे धामों की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा 25 अगस्त को राजगीर से शुरू होगी। ट्रैवल्स कंपनी के संचालक भोला उर्फ संजय कुमार के अनुसार यात्रियों के लिए हर स्तर पर सुविधा सुनिश्चित की गई है।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है।
राजगीर टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए 17 दिनों का विशेष यात्रा पैकेज लांच किया है। श्रद्धालुओं को एसी बस से वैष्णो देवी, हरिद्वार, अयोध्या, अमृतसर, मथुरा, वृंदावन समेत कई प्रमुख धामों की बुहत कम कीमत पर यात्रा कराई जाएगी। यात्रा की शुरुआत 25 अगस्त को सुबह 10 बजे राजगीर बस स्टैंड से होगी।
हर सुविधा का रखा गया ध्यान
ट्रैवल्स कंपनी के संचालक भोला उर्फ संजय कुमार के अनुसार, यात्रियों के लिए हर स्तर पर सुविधा सुनिश्चित की गई है। यात्रा के दौरान खाने-पीने की समस्या न हो, इसके लिए बस के साथ एक चलंत किचन रहेगा। जिसमें दिनभर का भोजन तैयार किया जाएगा।
नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना पैकेज में शामिल है। रात्रि विश्राम के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए धर्मशालाओं में अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
इन प्रमुख स्थलों का होगा दर्शन
यात्रा में बनारस, विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूट, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, अक्षरधाम (दिल्ली), कुरुक्षेत्र, अमृतसर (स्वर्ण मंदिर), बाघा बॉर्डर, कटरा स्थित वैष्णो देवी, ऋषिकेश, हरिद्वार और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।
बुजुर्गों और विधवाओं को विशेष छूट
60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को भी 2,000 रुपये की छूट, अत्यंत जरूरतमंद महिला यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। बुकिंग के लिए इच्छुक व्यक्ति 9801741827 या 6203979707 पर संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।