Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    छठ व्रतियों के लिए जरूरी खबर, 27 को 5:10 पर डूबेंगे सूरज, 28 को 5:52 पर निकलेंगे भगवान भास्कर!

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 10:56 PM (IST)

    नवादा में छठ महापर्व के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 27 अक्टूबर को सूर्यास्त 5:10 बजे होगा और 28 अक्टूबर को सूर्योदय 5:52 बजे होगा। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Hero Image

    छठ व्रतियों के लिए जरूरी खबर

    संवाद सहयोगी,नवादा। महापर्व छठ पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि प्रात:काल की बेला में धुंध छाया रहेगा और आकाश में हल्का बादल रहने की संभावना है। 27 अक्टूबर को संध्या 5:10 बजे भगवान भास्कर अस्त हो जाएंगे। 

    इसके पूर्व व्रती और श्रद्धालु अर्घ्यदान करना सुनुश्चित करेंगे, वहीं 28 अक्टूबर को प्रात: 5:52 में सूर्योदय होगा। इसके साथ ही व्रती और श्रद्धालु उदितमान सूर्य को अर्घ्यदान देना प्रारम्भ कर सकेंगे। 

    न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस

    चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 

    शनिवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आने से दोपहर में गर्मी का अनुभव हो रहा है।

    तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट

    प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जिले के पड़ोसी प्रखंड राजगीर में प्रदेश का न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा, जिसका प्रभाव जिले के समीपवर्ती क्षेत्रों में देखा गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह में सिहरन महसूस की जा रही है, सड़कों पर कुहासा पसरा रहता है। जबकि रात में ओस गिरने लगी है। शनिवार की अहले सुबह घना कुहासा रहा। नवादा-हिसुआ मार्ग में कुहासा का असर इतना अधिक था कि ज्यादातर वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे। विजिवलिटी 100 मीटर से कम थी। बाइक सवारों को ठंड लग रही थी।

    मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने मौसम पूर्वानुमान के तहत अगले दो-तीन दिनों में मौसम भी कोई अधिक बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में छिटपुट वर्षापात की संभावना जतायी गई है। 

    27 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में बन रहे अवदाब की वजह से चक्रवाती तूफान उठने के आसार है, जिससे मौसम में बदलाव की प्रबल आशंका है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 

    मौसम में अचानक से हो रहे बदलाव से लोग फेफड़ों और श्वास नली की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है।