Nawada News: नवादा में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर लगा आरोप; इलाके में फैली सनसनी
नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में दहशत का माहौल है। घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

नवादा में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर लगा आरोप
जागरण टीम, नवादा। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी हरदिया गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति पर ही अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है।
मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुट गई है। गांव वालों की भीड़ जुट गई है। सभी इस घटना से हतप्रभ हैं। पुलिस कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।