Updated: Tue, 02 Sep 2025 07:19 AM (IST)
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सितंबर में बिहार के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मानसून सक्रिय रहने से सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगस्त में वर्षा सामान्य से कम रही। नालंदा जिले के सिलाव में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम में सितंबर में मानसून के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया की दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक वर्षा के आसार हैं, जबकि अन्य भागों में सामान्य वर्षा की संभावना है।
प्रदेश में औसत सामान्य वर्षा 216.5 मिमी है, जबकि प्रदेश के अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
अगस्त में प्रदेश में कुल वर्षा सामान्य से नौ प्रतिशत कम रही। जबकि, एक जून से एक अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में कुल वर्षा 554.9 मिमी दर्ज हुई जबकि मानक 782.6 मिमी है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चार अगस्त को पूर्णिया में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक वर्षा 270.6 मिमी दर्ज की गई थी। जो माह में सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई। पटना का अधिकतम तापमान 17 अगस्त को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान भारी वर्षा में कमी देखने को मिलेगी।
प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर मानसून समाप्त होने का महीना होता है। इस कारण बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनता है तो वर्षा की संभावनाएं अधिक होती है।
सामान्य से ऊपर प्रदेश का तापमान सोमवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस एवं 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ नमीयुक्त हवा से उमस वाली गर्मी का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। नालंदा जिले के सिलाव में सर्वाधिक वर्षा 62.4 मिमी दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
पटना | 36.0 | 28.6 |
गयाजी | 35.6 | 26.5 |
भागलपुर | 35.9 | 28.2 |
मुजफ्फरपुर | 34.0 | 27.6 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।