Air Pollution in Bihar: बिहार के 19 शहरों की हवा खराब, पटना सिटी का AQI संतोषजनक
बिहार के 19 शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब पाया गया है। पटना सिटी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक रहा। राज्य में प्रदूषण की स्थिति चिंताज ...और पढ़ें

बिहार के 19 शहरों की हवा खराब
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में ठंड और कोहरे के डबल अटैक के बीच राजधानी सहित प्रमुख शहरों की हवा खराब हो रही है। गुरुवार को राजधानी के समनपुरा की हवा सबसे खराब रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 दर्ज किया गया, जबकि राजधानी के पटना सिटी शिकारपुर की हवा संतोषजनक रही। यहां का सबसे कम एक्यूआई 80 दर्ज किया गया।
राजधानी सहित प्रदेश के 19 शहरों की हवा मध्यम दर्जे में रहा। यहां की हवा प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के अनुसार राजधानी के दानापुर का 238, तारामंडल का 159, मुरादपुर का 116, राजवंशी नगर का 174 दर्ज किया गया।
अररिया, आरा, औरंगाबाद, बेगूसराय, बेतिया, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, गया, हाजीपुर, किशनगंज, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, राजगीर, सहरसा, सासाराम की हवा मध्यम दर्जे का प्रदूषित रहा। सर्द के दिनों में वायु गुणवत्ता घटते-बढ़ते रहती है।
सर्द दिनों में तापमान कम होने के कारण हवा का घनत्व बढ़ता है। हवा में घनत्व के बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है। ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है। कोहरे के साथ प्रदूषण और खतरनाक गैस मिश्रण बनाता है। इस कारण कई स्थानों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है।
प्रदेश की भौगोलिक संरचना का असर भी शहर की वायु गुणवत्ता पर प्रभाव डालता है। पश्चिमी हवा में व्याप्त धूलकणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है।
प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक:
| शहर | AQI | श्रेणी |
|---|---|---|
| मुंगेर | 194 | बहुत खराब |
| राजगीर | 188 | खराब |
| बक्सर | 181 | खराब |
| छपरा | 181 | खराब |
| अररिया | 178 | खराब |
| पटना | 171 | खराब |
| सहरसा | 169 | खराब |
| आरा | 168 | खराब |
| सासाराम | 167 | खराब |
| बिहारशरीफ | 139 | मध्यम |
| हाजीपुर | 137 | मध्यम |
| गया | 137 | मध्यम |
| बेतिया | 136 | मध्यम |
| मोतिहारी | 135 | मध्यम |
| मुजफ्फरपुर | 130 | मध्यम |
| भागलपुर | 115 | मध्यम |
| किशनगंज | 109 | संतोषजनक |
| औरंगाबाद | 105 | संतोषजनक |
| बेगूसराय | 104 | संतोषजनक |
| AQI मान | श्रेणी | स्वास्थ्य प्रभाव |
|---|---|---|
| 0 - 50 | अच्छा (Good) | वायु गुणवत्ता संतोषजनक है, कोई स्वास्थ्य जोखिम नहीं |
| 51 - 100 | संतोषजनक (Satisfactory) | हल्का असर हो सकता है, संवेदनशील लोग सावधानी बरतें |
| 101 - 200 | मध्यम प्रदूषित (Moderate) | संवेदनशील लोगों को सांस की तकलीफ हो सकती है |
| 201 - 300 | खराब (Poor) | लंबे समय तक बाहर रहने से सांस की बीमारी हो सकती है |
| 301 - 400 | बहुत खराब (Very Poor) | स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव, सभी को सावधानी बरतनी चाहिए |
| 401 - 500 | गंभीर (Severe) | स्वस्थ लोगों को भी गंभीर बीमारी का खतरा, बाहर न निकलें |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।