पटना सहित हाजीपुर की हवा सबसे खराब, 241 पहुंचा AQI; चेक करें अपने शहर का पॉल्यूशन लेवल
बुधवार को पटना समेत बिहार के 17 शहरों की हवा प्रदूषित रही। हाजीपुर 241 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित रहा, जबकि पटना का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया। गांधी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश के 17 शहरों की हवा बुधवार को प्रदूषित रही। राजधानी के समनपुरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में हाजीपुर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां का एक्यूआई 241 दर्ज किया गया। जहां पीएम 2.5 स्तर तक पहुंच गया। छपरा में सबसे कम प्रदूषण स्तर 66 दर्ज किया गया।
पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 152 दर्ज किया गया। राजधानी के गांधी मैदान के आसपास का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में रहा। गांधी मैदान व समनपुरा में दिन भर धूल की स्थिति रहने से लोग परेशान रहे। संतोष जनक स्थिति वाले शहरों में राजगीर, समस्तीपुर शामिल रहे।
राजधानी के मुरादपुर में 223, तारामंडल के पास 190, राजवंशी नगर में 117 एवं पटना सिटी के शिकारपुर 85 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदेश के अलग-अलग भागों की तुलना में शिकारपुर की हवा संतोष जनक रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार सर्द के दिनों में वायु की गुणवत्ता घटते-बढ़ते रहती है।
तापमान कम होने के कारण हवा का घनत्व बढ़ता है। हवा में घनत्व के बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है। ऐसे में धुंध की तरह दिखाई पड़ती है। गर्म हवा ऊपर उठने के साथ ठंड हवा नीचे आती है। इससे वायुमंडल में व्याप्त धूलकण जमा होने लगती है।
पश्चिमी हवा में व्याप्त धूलकणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से होने पर हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।
प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक:
| शहर | AQI | श्रेणी |
|---|---|---|
| हाजीपुर | 241 | बहुत खराब |
| अररिया | 175 | खराब |
| सासाराम | 169 | खराब |
| गया | 160 | खराब |
| पटना | 152 | खराब |
| बक्सर | 153 | खराब |
| आरा | 150 | खराब |
| बिहारशरीफ | 138 | मध्यम |
| बेगूसराय | 136 | मध्यम |
| मोतिहारी | 136 | मध्यम |
| मुजफ्फरपुर | 134 | मध्यम |
| बेतिया | 133 | मध्यम |
| किशनगंज | 121 | मध्यम |
| सहरसा | 116 | मध्यम |
| मुंगेर | 116 | मध्यम |
| औरंगाबाद | 108 | मध्यम |
| कटिहार | 102 | मध्यम |
| भागलपुर | 92 | संतोषजनक |
| सिवान | 92 | संतोषजनक |
| राजगीर | 91 | संतोषजनक |
| समस्तीपुर | 83 | संतोषजनक |
| छपरा | 66 | संतोषजनक |
वायु गुणवत्ता की श्रेणी
| AQI मान | श्रेणी | रंग कोड | स्वास्थ्य पर प्रभाव |
|---|---|---|---|
| 0 - 50 | अच्छा (Good) | हरा | न्यूनतम प्रभाव |
| 51 - 100 | संतोषजनक (Satisfactory) | हल्का हरा | थोड़ा असहज हो सकता है श्वसन रोगियों को |
| 101 - 200 | मध्यम प्रदूषित (Moderate) | पीला | श्वास संबंधी बीमारियाँ वाले लोगों को लंबे समय तक बाहर रहने पर परेशानी हो सकती है |
| 201 - 300 | खराब (Poor) | नारंगी | सभी को सांस लेने में तकलीफ, विशेषकर लंबे समय तक बाहर रहने पर |
| 301 - 400 | बहुत खराब (Very Poor) | लाल | लंबे समय तक बाहर रहने से श्वसन रोग हो सकते हैं |
| 401 - 450 (कभी-कभी 500 तक) | गंभीर (Severe) | मैरून / गहरा लाल | स्वस्थ लोगों को भी गंभीर प्रभाव, सभी के लिए आपात स्थिति |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।