Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Assembly Elections 2025 : सुर, सियासत और चुनाव, शब्‍दबाण के साथ गाने भी बने हथ‍ियार

    By Kumar RajatEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Tue, 28 Oct 2025 07:14 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई तरीके अपना रही हैं, जिनमें संगीत और गाने भी शामिल हैं। पार्टियां अपने थीम सॉन्ग के माध्यम से नीतियों का प्रचार कर रही हैं और विरोधियों पर निशाना साध रही हैं। रैलियों में नेता तीखे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुल मिलाकर, मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    Hero Image

    मनोज तिवारी, द‍िनेश लाल यादव निरहुआ व तेजस्‍वी यादव। जागरण आर्काइव

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनावों में वोटरों को लुभाने के लिए चुनावी गीतों का भी खूब सहारा लिया जा रहा। इसमें भाजपा और राजद के बीच सबसे अधिक होड़ दिख रही है। भाजपा के चुनावी गीतों में पिछले बीस सालों में हुए बदलाव के साथ जंगलराज के दिनों की याद भी दिलाई जा रही है। वहीं राजद के चुनावी गीतों में तेजस्वी के सीएम चेहरे पर अधिक फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही महागठबंधन की सरकार बनने पर किए जाने वाले कामों का वादा भी किया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार का गौरवबोध भी दोनों ओर के चुनावी गीतों में नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक सप्ताह पूर्व ''हां, हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी'' गीत लांच किया। इसके कुछ दिन बाद अब राजद ने भी अपने पेज पर ''हम बिहार हैं बिहार भइया, तेजस्वी बिहार'' गीत शेयर किया है। बिहार विधानसभाह चुनाव की घोषणा से करीब छह माह पूर्व भी भाजपा ने चमके बिहार, गमके बिहार... अमृतकाल में दमके बिहार गीत लांच किया था जिसे खूब सुना गया। 

    लालू जी फिर से न देंगे गद्दी... तेजस्वी कर देंगे तोहरी छुट्टी 

    भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ का गीत भी भाजपा के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। इसके बोल हैं- रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार... देखो, नई पीढ़ी का नया बिहार... फिर से एनडीए सरकार। इसकी थीम में रोजगार, बिजली, जीविका दीदी के साथ पुराने जंगलराज की याद भी है। चुनावी गीतों के जरिए विपक्षी नेताओं पर चुटकी भी ली जा रही। भाजपा बिहार का एक गीत ऐसा ही है। इसके बोल हैं- अरे पुल ना ही ना ही थी बत्ती, लालू जी फिर से न देंगे गद्दी... तेजस्वी कर देंगे तोहरी छुट्टी। केंद्रीय मंत्री एवं हम के सरंक्षक जीतन राम मांझी ने भी अपने एक्स एकाउंट पर गीत गाते युवाओं का वीडियो शेयर किया है। इसमें युवा गाना गा रहे हैं- झंडे गाड़ देंगे हम पार्टी के जीत के... एनडीए और नीतीश जी के जीत के।

    लालू-राबड़ी शेयर कर रहे तेजस्वी के गीत

    राजद के फेसबुक पेज के अलावा लालू परिवार की ओर से भी तेजस्वी यादव पर फोकस करते हुए कई गीत इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक गीत शेयर किया है, जिसके बोल हैं- न्याय का रखवाला... तेजस्वी सच की ज्वाला। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गीत शेयर किया है- मम्मी-पापा, भइया-भाभी बोल रहे हैं- तेजस्वी ही बेस्ट है। इसके अलावा राजद समर्थकों की ओर से अपने-अपने यूट्यूब चैनल और पेज से भी कई चुनावी गीत शेयर किए जा रहे हैं। इसमें सीएम बना दी छठी मइया..., आरजेडी सरकार आवता..., महिला के पसंद सीएम तेजस्वी जैसे गीत शामिल हैं।