Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: PM मोदी की सुरक्षा में तैनात SPG जवान के घर डकैती, परिवार को बंधक बना डकैतों ने लूटे 13 लाख के कैश व जेवरात

    By Brij Narayan ChaubeyEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 11:27 PM (IST)

    Patna Crime News बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर में बुधवार देर रात एक बजे अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने सुनील सिंह के घर में जमकर लूटपाट की। अपराधी घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे और परिवार के लोगों को बंधक बना वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने घर में रखे एक लाख नकद सहित कुल तेरह लाख के जेवरात और दो मोबाइल फोन लूट लिए।

    Hero Image
    पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवान के घर डकैती। (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सूत्र, खुसरूपुर (पटना)। पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बैकठपुर राजपूत टोला में बुधवार की देर रात एक बजे अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने सुनील सिंह के घर में जमकर लूटपाट की। अपराधी घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे और परिवार के लोगों को बंधक बना वारदात को अंजाम दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डकैतों ने घर की एक मासूम को कब्जे में लेकर परिवार के अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध जमकर लूटपाट की। डकैतों की संख्या पंद्रह से सत्रह के बीच थी। सभी की उम्र पच्चीस से तीस की बताई जा रही है। सभी हथियारों से लैस थे और हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे।

    घंटेभर मचाई लूट 

    डकैत घर में एक घंटे से अधिक समय तक रुके और अलमीरा, बक्सा, दीवान आदि को तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर चलते बने। घटना के समय घर में सुनील सिंह समेत कुल सात लोग अलग-अलग कमरे में मौजूद थे।

    घायल कर छीना गले की चेन

    डकैतों ने सुनील के पुत्र शाहुल कुमार को जख्मी करते हुए गले से सोने की चेन ले लिया। घर की तीन महिलाओं के गले से भी चेन और अन्य जेवरात लूट लिए। डकैतों ने महिलाओं के पैर की बिछिया तक को नहीं छोड़ा।

    तेरह लाख के जेवरात पर साफ किया हाथ

    पीड़ित सुनील ने बताया कि डकैतों ने घर में रखे एक लाख नकद सहित कुल तेरह लाख के जेवरात और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घर में कई कीमती सामान था, जिसे छुआ तक नहीं। डकैतों के निशाने पर नकदी और जेवरात ही था।

    पीएम की सुरक्षा में तैनात है पीड़ित का बेटा

    विदित हो कि सुनील के एक पुत्र राहुल कुमार सिंह एसपीजी में कार्यरत हैं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा दस्ता में है। पीड़ित की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगा सागर सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bihar News : लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

    BPSC TRE 2.0 Exam Date: शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक-एक नंबर के होंगे 150 प्रश्न, क्या नेगेटिव मार्किंग भी होगी?