Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Exit Poll 2025: बचेगी नीतीश की कुर्सी या बनेगी तेजस्वी की सरकार? आज शाम आएंगे एग्जिट पोल

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 04:14 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। 20 जिलों की 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। नतीजों से पहले सबकी नजरें एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll Results 2025) पर टिकी हैं, जो आज शाम जारी होंगे। एग्जिट पोल एक चुनावी सर्वे है जो मतदाताओं की राय पर आधारित होता है। देखना होगा कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी।

    Hero Image

    बचेगी नीतीश की कुर्सी या बनेगी तेजस्वी की सरकार?

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के लिए दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दूसरे फेज में कुल 1302 प्रत्याशी मैदान में हैं। 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपना वोट ईवीएम में कैद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। हालांकि, रिजल्ट से पहले सबकी नजरें एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll Result 2025) पर टिकी हैं। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और उसके बाद आप एग्जिट पोल देख पाएंगे।

    क्या होता है एग्जिट पोल?

    एग्जिट पोल एक चुनावी सर्वे है। मतदान के दिन न्यूज चैनल और एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर मौजूद होते हैं। मतदान करने के बाद मतदाताओं से चुनाव से जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं। उनके जवाब के आधार पर एग्जिट पोल की रिपोर्ट तैयार की जाती है।

    इस रिपोर्ट के आंकलन से पता चलता है कि मतदाताओं का रुझान चुनाव में किस पार्टी की तरफ है। खास बात यह है कि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है।

    अंतिम चरण के मतदान के बाद ही क्यों होते हैं जारी?

    उल्लेखनीय है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कोई भी एग्जिट पोल या सर्वे जारी नहीं किया जा सकता है। अंतिम चरण के मतदान के बाद शाम को वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल जारी किया जा सकता है।

    लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 126 ए के तहत अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक है।

    बिहार में कौन मारेगा बाजी?

    बता दें कि अभी बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार है। साल 2005 से लेकर 2020 तक हर विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की लीडरशिप वाले गठबंधन को ही जीत मिली है।

    बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। इस बार एनडीए और महागठबंधन के साथ-साथ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में है। अब देखना यह होगा कि एग्जिट पोल में मतदाताओं का रुझान किस गठबंधन की ओर दिखता है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: मतदान प्रतिशत अपलोड करने के लिए मिलेंगे 20 मिनट, रिजल्ट वाले दिन क्या-क्या होगा?