Bihar Election 2025 Results: बसपा का बिहार में सरप्राइज; रामगढ़ में बरसाए 'शोले', BJP-RJD दोनों को दी पटखनी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रामगढ़ सीट पर बसपा ने भाजपा को 30 वोटों से हराया। सतीश कुमार यादव विजयी रहे। बसपा ने बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस जीत से मायावती और उनके समर्थकों में उत्साह है। रामगढ़ सीट पर बसपा की जीत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।
-1763102678506.webp)
मायावती की बीएसपी का क्या है हाल। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Results: बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है, जहां कड़ी मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने जीत दर्ज की।
बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह को मात्र 30 वोटों के अंतर से हराया। इस चुनाव में सतीश कुमार यादव को कुल 72,689 वोट मिले।
गौरतलब है कि रामगढ़ सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह, आरजेडी ने अजीत सिंह और बीएसपी ने सतीश कुमार यादव को चुनाव मैदान में उतारा था।
BSP के लिए खुशखबरी
बिहार के रुझानों में BSP के लिए खुशखबरी है। यूपी की सत्ता से बाहर चल रही मायावती की पार्टी के वोटर आपको यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी मिल जाएंगे। मायावती की पार्टी ने बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है।
बिहार के नतीजों में BSP के लिए खुशखबरी आपको समझना होगा कि भले मायावती की पार्टी यूपी में पिछले 13 साल से सत्ता से बाहर लेकिन उनकी पार्टी के वोटर आपको यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी मिल जाएंगे। बिहार में रामगढ़ सीट पर बीएसपी की जीत मायावती और उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ाने वाली है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।