Bihar Election 2025 Date: बिहार में बजा चुनावी बिगुल... 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इलेक्शन कमीशन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। इलेक्शन कमीशन ने बिहार चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार बिहार इलेक्शन डेट की अनाउंसमेंट की। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है।

बिहार विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन शेड्यूल की जानकारी साझा की। बिहार में चुनाव 2 चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।
बता दें कि 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछली बार 2020 का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बिहार में NDA की हालत लड़खड़ाई हुई है...राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने पूरे बिहार में लोगों में जागरूकता पैदा की है...बिहार के लोग बदलाव लाना चाहते हैं। महागठबंधन के सभी दल आपस में तालमेल के साथ आगे बढ़ रहे हैं...एक ही बात का डर है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रहेगा या नहीं..."
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "यह बिहार के जनमानस के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, यह बिहार में बदलाव की तारीख का ऐलान हुआ है, बिहार में एक नई शुरुआत का ऐलान हुआ है...हम ईमानदारी और मेहनत से अपनी बात जनता के बीच में रखेंगे...एक बात तय है कि बिहार में बदलाव होने जा रहा है, नई व्यवस्था बनने जा रही है..."
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम बिहार में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। महागठबंधन तैयार है और हम बिहार में चुनाव जीतने के लिए तैयार हैं...हमें पूरा यकीन है कि हम बिहार में सरकार बनाएंगे..."
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "बिहार चुनाव की घोषणा हुई है। जनता को इसे अवसर के रूप में लेना चाहिए क्योंकि जनता बदलाव चाहती है...जिस तरह से INDIA गठबंधन पर उनका विश्वास बढ़ा है, उससे हमें बहुत सकारात्मक संकेत मिला है...हमे पूरा विश्वास है कि इस बार बदलाव होगा..."
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार में बदलाव के लिए वोट पड़ेंगे और जिस सपने को लेकर हम यहां आए हैं कि आने वाले 10 साल में इस देश के 10 अग्रणी राज्यों में बिहार को शामिल कराएं, उस शुरूआत के लिए वोट पड़ेगा...बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है...इस बार बिहार के लोगों को संकल्प लेना है कि अच्छा आदमी ही जीतना चाहिए..."
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि बिहार अब बदलाव की राजनीति लाएगा, बदलाव की सरकार लाएगा। इतने सालों से बिहार की जनता को ठगा गया है...मैं सभी से कहूंगी की मतदान जरूर करें...इस ऐतिहासिक चुनाव में अपना मतदान देकर एक ऐतिहासिक जीत एक नई सरकार को दें..."
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "बिहार में निश्चित रूप से कांग्रेस और RJD की सरकार आएगी, बदलाव आएगा...नीतीश कुमार की सरकार हटेगी..."
बिहार चुनाव की तारीखों के एलान पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "मुझे लगता है कि इस बार हमारी बातचीत बहुत अच्छे तरीके से हो रही है। हम लोग संख्या नहीं गुणवत्ता पर ध्यान देंगे। जो जिसकी मजबूत सीट है उस पार्टी का उम्मीदवार वहां चुनाव लड़े इस पर हमारा फोकस है। पिछली बार बहुत कम अंतर से हम सत्ता में आते-आते चूक गए थे..."
बिहार चुनाव की तारीखों के एलान पर RJD नेता शक्ति सिंह ने कहा, "चुनाव आयोग के एलान के बाद अब आचार संहिता लागू हो जाएगी। हमने पहले भी कहा कि बिहार में जो बाढ़ की स्थिति है सबको ध्यान में रखा जाना चाहिए। त्योहारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। हर राजनीतिक दल से चुनाव आयोग ने मुलाकात की। उनके सुझाव माने भी गए। हमारे कुछ पहलू अनछुए हैं। बहुत मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ पाए हैं। RJD बिहार की जन भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ रही है।"
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा- मेरे प्रिय बिहारवासियों, 𝟏𝟒 नवंबर 𝟐𝟎𝟐𝟓! इस तारीख को हम सभी को याद कर लेना है। इतिहास के पन्नों को भविष्य में जब भी पलटा जाएगा तो ये तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, परिवर्तन, विकास और बुलंदी की शुरुआत बनकर हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दिखेगी। परिवर्तन का बिगुल बज चुका है, जनता की जीत का शंखनाद हो चुका है। बस अब पूरे मनोयोग, समस्त ऊर्जा का संचय कर प्रत्येक बिहारवासी को जुट जाना है, महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "भारत के चुनाव आयोग का बहुत आभार कि एक शांतिपूर्ण पारदर्शिता के साथ बिहार लोकतंत्र का पर्व मनाएं, इसके लिए विस्तृत योजना बनाई है। बिहार लोकतंत्र की जननी है...दो तारीखें तय की गई हैं...मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि चुनाव आयोग ने जो व्यवस्था बनाई है और 1990 से 2005 तक जो जंगल राज में बूथ लूट लिए जात थे, मतदाताओं को धमकाया जाता था, वो अब बिहार में नहीं हो पाएगा..."
बिहार विधानसभा चुनाव की तारिखों के एलान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये तारीख चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से बात करके रखा है..."
विपक्ष द्वारा SIR के विरोध पर उन्होंने कहा, "ये चुनाव आयोग की दया हो जो उन पर FIR नहीं हुआ। नहीं तो ऐसे लोगों पर अफवाह फैलाने का केस दर्ज होना चाहिए था। पूरे SIR में बांग्लादेशियों को बचाने के लिए अफवाह फैलाया गया।"
बिहार में इलेक्शन कमीशन ने चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।
चुनाव इवेंट्स | पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) | दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र) |
---|---|---|
गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि | 10.10.2025 (शुक्रवार) | 13.10.2025 (सोमवार) |
नामांकन करने की अंतिम तिथि | 17.10.2025 (शुक्रवार) | 20.10.2025 (सोमवार) |
नामांकन की जांच की तिथि | 18.10.2025 (शनिवार) | 21.10.2025 (मंगलवार) |
उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि | 20.10.2025 (सोमवार) | 23.10.2025 (गुरुवार) |
मतदान की तिथि | 06.11.2025 (गुरुवार) | 11.11.2025 (मंगलवार) |
मतगणना की तिथि | 14.11.2025 (शुक्रवार) | - |
जिस तारीख से पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा | 16.11.2025 (रविवार) | - |
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार का चुनाव, चुनाव की जननी होगी, यह देश के लिए एक नजीर पेश करेगा...यह चुनाव लोकतंत्र की मजबूती की खूबसूरती होगी...यह देश को एक नया संदेश भी देगा..."
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे - 6 और 11 नवंबर; मतगणना 14 नवंबर को होगी।" पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।
बिहार चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। pic.twitter.com/mFfLVdeUsC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
Bihar Election Date 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को मतगणना होगी।
चुनाव आयोग के 40 ऐप हैं, जिनको एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए ECINet बनाया गया, जहां पूरी जानकारी मिलेगी।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में काउंटिंग को लेकर खास व्यवस्था की गई है। कई बार मॉक पोल के बाद डेटा डिलीट करना प्रिसाइडिंग ऑफिसर भूल जाते हैं। ऐसे में मिलान सही से नहीं हो पाता, इसलिए जब भी फॉर्म 17 सी में मिसमैच होगा तो वीवीपैट की गिनती की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगा, साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस बार के चुनाव में 17 नये प्रयोग किए जाएंगे। साथ ही कहा कि 22 साल बाद वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर 818 वोटर होंगे।
Bihar Election Date 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि हर पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। हर बूथ पर लगभग 818 वोटर हैं।
बिहार में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "... SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।"
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर ईसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 14 लाख वोटर पहली बार वोट देंगे।
बिहार में कुल मतदाता- 7.2 करोड़
पुरुष मतदाता- 3.92 करोड़
महिला मतदाता- 3.50 करोड़
ट्रांसजेंडर- 1725
बिहार चुनाव के लिए NDA में सीटों के बंटवारे पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, "सीटों के बंटवारे पर हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की NDA के सभी दलों के बड़े नेताओं के साथ बात हो रही है। बहुत जल्द इस पर निर्णय हो जाएगा। हमारे सभी दलों का नेतृत्व इस पर सही निर्णय लेने में सक्षम है... हमारा लक्ष्य 200+ सीटें जीतने का है।"
भाजपा ने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने का भरोसा जताया है। भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "यह बहुत सकारात्मक बात है कि बिहार एक बार फिर स्थिर सरकार की ओर बढ़ेगा। जब सरकार बनती है और काम शुरू होता है, तो विभिन्न योजनाओं और पहलों में तेजी से प्रगति होती है। चुनावों की घोषणा एक स्वागत योग्य कदम है। मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी।
आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में बेगुसराय, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, सारण के सरैया, पूर्णिया के कसबा, मधुबनी के बेनी पट्टी, पटना के फुलवारी शरीफ और बांकीपुर, किशनगंज सदर, सीतामढी के परिहार विधानसभा क्षेत्र, मोतिहारी जिले के गोबिंदपुर और बक्सर सदर के उम्मीदवार शामिल हैं।
कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने सोमवार को चुनाव आयोग (ECI) पर अपनी निष्पक्षता खोने का आरोप लगाया और दावा किया कि आयोग अब भारतीय जनता पार्टी के एक संगठन की तरह काम कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टैगोर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। वे खुद भाजपा के संगठन की तरह काम करने लगा है।
Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले जदयू सांसद संजय कुमार ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और जनता पिछले 20 सालों में बिहार में किए गए काम के आधार पर वोट देगी। जनता ने डबल इंजन वाली सरकार को वोट देने का मन बना लिया है... राज्य के लोगों की सेवा करने का हमारा एक मज़बूत रिकॉर्ड है।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "हम लोग आचार संहिता का इंतजार नहीं कर रहे। NDA कार्यकर्ता सम्मेलन सभी विधानसभाओं में हुआ है। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव हो जाए। सीटों के बंटवारे को लेकर बात बहुत आगे बढ़ चुकी है। प्रेस को जल्द सूचित कर देंगे।"
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "आज नहीं तो कल चुनाव की घोषणा होनी ही है।" पटना मेट्रो के उद्घाटन पर उन्होंने कहा, "अब चुनाव होगा तो ये सब होता ही रहेगा।"
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "हमने चुनाव आयोग से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया है। राज्य में न तो कानून-व्यवस्था की कोई समस्या है और न ही नक्सली हिंसा का कोई खतरा है। अगर महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो यहां क्यों नहीं?
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने सोमवार को उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगा। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 500 से ज्यादा कंपनियों को तैनात किया गया है। इनमें 5000 से ज्यादा जवान शामिल हैं। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इस तैनाती में CRPF की 121 कंपनियां और BSF की लगभग 400 कंपनियां शामिल हैं। साथ ही अन्य CAPF की टुकड़ियां भी शामिल हैं।
बिहार चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक अभियान जोरों पर हैं, पार्टियां प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना कर रही हैं और राज्य भर में अपने एजेंडे का प्रचार कर रही हैं। एनडीए के पास वर्तमान में 131 विधानसभा सीटें हैं, जबकि महागठबंधन के पास 111 हैं।
बिहार इलेक्शन के लिए चुनाव आयोग ने कई नए रिफॉर्म लागू किए हैं। इसमें मुख्य रूप से बेहतर मतदाता सूची प्रबंधन, चुनाव कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी, मोबाइल फोन जमा काउंटर और मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग शामिल है।
30 सितंबर को प्रकाशित बिहार की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जो जून में 7.89 करोड़ थी। एनडीए के पास वर्तमान में 131 सीटें हैं, जिनमें भाजपा की 80, जदयू की 45, हम (एस) की 4 और 2 निर्दलीय शामिल हैं, जबकि महागठबंधन के पास 111 सीटें हैं, जिनमें राजद की 77, कांग्रेस की 19, भाकपा (माले) की 11, माकपा की 2 और भाकपा की 2 सीटें शामिल हैं।
बिहार में चुनावी जंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा।
एनडीए के पास वर्तमान में 131 सीटें हैं - भाजपा 80, जेडी(यू) 45, हम (एस) 4 और दो निर्दलीय।
विपक्ष के पास 111 सीटें हैं - आरजेडी 77, कांग्रेस 19, सीपीआई (एमएल) 11, सीपीआई (एम) 2 और सीपीआई 2।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि बूथ स्तर के अधिकारियों की बेहतर पहचान के लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं। मोबाइल फोन बूथ के बाहर एक कमरे में जमा किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरे बिहार में लागू की जाएगी। हर मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बताया है कि सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। शाम 4 बजे चुनाव आयोग इलेक्शन की डेट अनाउंस करेगा। 22 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।