Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले तेज प्रताप बेदखल, अब रोहिणी ने फैमिली छोड़ी... लालू परिवार में 'क्लेश' की इनसाइड स्टोरी

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 07:21 PM (IST)

    बिहार चुनाव 2025 के नतीजों के बाद लालू यादव के परिवार में संकट गहरा गया है। रोहिणी आचार्य ने खुद को राजद और परिवार से अलग कर लिया है, जिसके लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इससे पहले लालू ने तेज प्रताप को बेदखल किया था। रोहिणी 2024 में छपरा से चुनाव भी हार गई थीं।

    Hero Image

    लालू फैमिली में दरार!

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम (Bihar Election Result 2025) ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार का संकट बढ़ा दिया है। बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने स्वयं को इस परिवार और राजद से अलग कर लिया है। इसे खराब परिणाम का साइड इफेक्ट माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की सुबह, जब मतगणना शुरू हो रही थी, परिवार के सदस्य इस उम्मीद में बैठे थे कि शाम तक सत्ता घर में आ जाएगी, लेकिन मतगणना में तेजी के साथ ही बुरी खबरों की बाढ़ आ गई। मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित तेजस्वी यादव अपने क्षेत्र राधोपुर में लगातार पिछड़ रहे थे।

    बड़े पुत्र तेज प्रताप चुनाव हार गए थे और महागठबंधन सत्ता से बहुत दूर रह गया था। देर रात यह अच्छी खबर आई कि तेजस्वी चुनाव जीत गए हैं, लेकिन हार के कारण तेज प्रताप मायूस हो गए हैं।

    शनिवार को एक और बुरी खबर आई-राजद सुप्रीमो को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी यादव ने परिवार और राजद ने नाता तोड़ लिया है। यह परिवार के दसरे सदस्य के अलगाव की खबर है। इससे पहले, लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को परिवार और दल से बेदखल कर दिया था।

    रोहिणी के अलगाव को भी तेज प्रताप से जोड़ कर देखा जा रहा है। चुनाव परिणाम से रोहिनी बेहद दुखी हैं। तेज प्रताप की तरह रोहिणी ने भी राजद की बुरी गति के लिए राज्यसभा सदस्य और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव को जिम्मेवार ठहराया है।

    रोहिणी ने शनिवार को अपने एक्स हैंडल पर पार्टी और परिवार से अलगाव की घोषणा की-मैं संजय यादव और रमीज के कहने पर ऐसा कर रही हूं। (रमीज उत्तर प्रदेश के हैं। संजय यादव की टीम के सदस्य हैं।)

    रोहिणी की राजनीतिक सक्रियता

    रोहिणी की राजनीतिक सक्रियता इतनी भर है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में छपरा से राजद की उम्मीदवार थीं। चुनाव हार गईं। विधानसभा चुनाव में वह राघोपुर गई थीं। उन्होंने तेजस्वी के लिए वोट मांगा। वह तेज प्रताप के क्षेत्र महुआ नहीं गईं, लेकिन उन्हें जीत की शुभकानाएं दीं।

    यह भी पढ़ें- लालू परिवार में टूट! रोहिणी ने लिया तेजस्वी के 2 करीबी नेताओं का नाम; कौन हैं संजय और रमीज?

    यह भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'उनके भाई चुप हैं, इसका मतलब...'; रोहिणी ने परिवार से तोड़ा नाता; JDU ने लालू को घेरा

    यह भी पढ़ें- 'परिवार से नाता तोड़ रही हूं...' रोहिणी ने X पर किया पोस्ट; RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट