Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election: बीजेपी प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर, दिल्ली में विनोद तावड़े के आवास पर अहम बैठक

    By RAMAN SHUKLAEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
    Updated: Sat, 11 Oct 2025 09:55 AM (IST)

    भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक की। बैठक में प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और प्रत्याशियों की सूची पर विचार किया। टिकट के दावेदार दिल्ली में अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। इससे पहले, एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी बैठकें हुईं, जिनमें भाजपा और जदयू के नेताओं ने सीटों के बँटवारे और संयुक्त प्रचार पर चर्चा की।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर बुलाई है। 10.30 बजे बुलाई गई बैठक में बिहार भाजपा कोर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके लिए सभी नेता शुक्रवार की देर रात दिल्ली पहुंच गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में होने वाली ग्रुप की बैठक में सम्मिलित होने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अतिरिक्त बिहार के सह प्रभारी सीआर पाटिल एवं अन्य नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना चर्चा है।

    125 सीटों के लिए 375 दावेदार

    बैठक में पार्टी की बिहार चुनाव समिति की ओर से चयनित प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के उपरांत राष्ट्रीय चुनाव समिति को सूची सौंप दी जाएगी। वर्तमान सूची में 125 सीटों के लिए 375 दावेदारों के नाम हैं।

    उधर, टिकट के दावेदार एवं भावी प्रत्याशी भी दिल्ली में डटे हुए हैं। अपने-अपने समर्थक नेताओं केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त भाजपा के विभिन्न रणनीतिकारों से संपर्क करअपनी दावेदारी पुख्ता करने का प्रयास में जुटे हैं। बिहार भाजपा कार्यालय की भीड़ अब दिल्ली पहुंच गई है।

    बैठकों का दौर लगातार जारी

    इससे पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन भी दिल्ली से पटना तक एक के बाद एक बैठक होती रही। पटना में सबसे महत्वपूर्ण बैठक उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी पर हुई।

    इस बैठक में भाजपा एवं जदयू के शीर्ष नेताओं ने सीट शेयरिंग पर मंथन किया था। भाजपा से चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और विधान पार्षद ललन सर्राफ बैठक में सम्मिलित हुए थे।

    बैठक में भाजपा एवं जदयू की सीटों के बंटवारे के साथ-साथ अन्य सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर चर्चा हुई थी। इसके साथ ही संयुक्त स्टार प्रचारकों, एनडीए के संयुक्त प्रचार अभियान के बारे में भी बातचीत हुई थी।