Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Elections: महागठबंधन में एक उप मुख्यमंत्री कांग्रेस से भी होगा, अल्लावारू का दावा

    By Sunil Raj Edited By: Vyas Chandra
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 08:38 PM (IST)

    कांग्रेस नेता अल्लावारू ने दावा किया है कि बिहार में आगामी महागठबंधन सरकार में एक उपमुख्यमंत्री कांग्रेस से भी होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार में मजबूत हो रही है और 2025 के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। अल्लावारू ने महागठबंधन की एकता पर जोर दिया और विश्वास जताया कि महागठबंधन फिर से जीतेगा। उनके इस दावे से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

    Hero Image

    कृष्‍णा अल्‍लावारु व राहुल गांधी। जागरण आर्काइव

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। महागठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री फेस घोषित कर दिया है। इसके अलावा वीआइपी प्रमुख मुकेश सहन को उप मुख्यमंत्री का चेहरा भी बना दिया गया है। इसी बीच अब कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने दावा किया है कि महागठबंधन की सरकार बनी तो एक उप मुख्यमंत्री कांग्रेस से भी होगा। इसके अलावा एक उप मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक समुदाय का भी होगा। अल्लावारू ने एक निजी चैनल से बातचीत में यह दावा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन होगा डिप्‍टी सीएम, समय पर मिलेगा जवाब 

    अल्लावारू ने कहा कि राज्‍य में महागठबंधन की सरकार बनी तो कांग्रेस कोटे से एक डिप्टी सीएम अवश्य होगा। हालांकि यह कौन होगा, कहां से होगा इसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा जो मुख्य समुदाय है उन्हें प्रतिनिधित्व देना महागठबंधन का सिद्धांत है। इसमें जाति एवं धर्म दोनों शामिल है। यहां बता दें कि अल्लावारू लगातार तेजस्वी के मुख्यमंत्री पद को लेकर कहते रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत की मौजूदगी में चुनाव के पहले ही महाठबंधन ने तेजस्वी को अपना मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब अल्लावारू दो या दो से अधिक उप मुख्यमंत्री का दावा कर रहे हैं।

    गौरतलब है क‍ि वीआइपी प्रमुख उपमुख्‍यमंत्री पद के लिए अड़े थे। पिछले दिनों उनके नाम की घोषणा की गई, हालांक‍ि तब किसी दूसरे डिप्‍टी सीएम की चर्चा नहीं की गई थी। वैसे यह बात भी चर्चा में रही क‍ि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो एक नहीं बल्‍क‍ि तीन डिप्‍टी सीएम होंगे। ऐसे में अल्‍लावारु का बयान उसी बात की पुष्टि करता दिख रहा है। लेकिन अभी तक किसी चेहरे को सामने नहीं किया गया है।