Bihar Chunav 2025: विजय सिन्हा की सरकार है तो देर क्यों, मुकेश सहनी ने पूछा सवाल
मुकेश सहनी ने बिहार चुनाव 2025 के मद्देनजर विजय सिन्हा के आरोपों पर जांच में हो रही देरी पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि अगर सरकार उनकी है तो जांच में इतनी देर क्यों लग रही है। उन्होंने पहले चरण के चुनाव को महागठबंधन के पक्ष में बताया है।

मुकेश सहनी व तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Vidhan Sabha Chunav latest News: पहले चरण के मतदान के बाद विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी (VIP Supremo Mukesh Sahani) ने दावा किया है कि बिहार में बदलाव की लहर है।
सहनी ने कहा कि आकलन से ज्यादा मतदान हुआ है। पूरे बिहार में इस बार बदलाव होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी।
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हुए हमले को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि देश में और राज्य में उन्हीं की सरकार है। उनको जांच करना चाहिए।
जिनका बिहार बनाने का दावा है वह खुद ही भुगत रहे हैं। आने वाले समय में बदलाव की ओर जनता देख रही है। गांव में इन लोगों को टिकने नहीं देना चाहती। इन्हें दौड़ा रही है। उन्होंने कहा- इससे स्पष्ट हो रहा है की महागठबंधन की सरकार बन रही है।
महागठबंधन के पक्ष में 77 वाली लहर : गगन
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में प्रशासनिक दुरुपयोग और एनडीए समर्थकों के गुंडागर्दी के बावजूद महागठबंधन के पक्ष में 77 वाली लहर चल रही है। बिहार में बदलाव के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
जाति, वर्ग और धर्म से सबसे ऊपर उठकर लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दिया है।
गगन ने कहा कि दलित, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक बहुल बूथों पर मतदान प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा किया गया। राघोपुर एवं दानापुर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में नाव के परिचालन पर रोक लगाई गई।
मतदाताओं को दी गई धमकी
गगन ने कहा कि मतदाताओं को डराया-धमकाया गया। राजद प्रवक्ता ने कहा कि अनेक बूथों पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को परेशान करने और मतदान को प्रभावित करने की भी कोशिश की गई थी इसके बाद भी ये लोग बदलाव के बयार को नहीं रोक सके।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।