Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Exit Poll Seats 2025: एग्जिट पोल में NDA सरकार, BJP-JDU और RJD को कितनी सीटें मिलीं?

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 08:33 PM (IST)

    बिहार में तमाम एग्जिट पोल्स के अनुसार, एनडीए सरकार बनने की संभावना है। एग्जिट पोल में बीजेपी-जेडीयू और आरजेडी को मिलने वाली सीटों का अनुमान लगाया जाएगा। इन नतीजों से राजनीतिक दलों की रणनीति और जनता के रुझान का पता चलेगा।

    Hero Image

    तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और नीतीश कुमार।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2025) सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

    मैट्रिज IANS, चाणक्य स्ट्रैटिजिस से लेकर पोलस्ट्रेट तक के एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत मिलती दिख रही है। वहीं, महागठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। जागरण महापोल में एनडीए को 144, महागठबंधन को 94 और अन्य का खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी ओर, 3 ऐसे एग्जिट पोल भी हैं, जिसमें पार्टीवार सीटों का नंबर भी जारी किया गया है।

    मैट्रिज IANS का एग्जिट पोल

    मैट्रिज IANS ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी को 65-73 सीटें दी हैं। 101 सीटों पर लड़ रही जदयू को 67-75 सीटें दी हैं। 146 सीटों पर चुनाव लड़ रही राजद को 53-58 सीटें दी हैं। वहीं, 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है।

    चाणक्य स्ट्रैटेजिस का एग्जिट पोल

    चाणक्य स्ट्रैटेजिस ने बीजेपी को 70-75 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, जदयू को 52-57 सीटें मिलने का अनुमान है। राजद को 75-80 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 17-23 सीटें मिलने का अनुमान है।

    पोलस्ट्रेट का एग्जिट पोल

    पोलस्ट्रेट ने भी बीजेपी को 68-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जदयू को 55-60 सीटें मिल सकती हैं। राजद को 65-72 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 9-13 सीटें मिलने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल की तस्वीर साफ, इस गठबंधन की बन सकती है सरकार; मिल रही बंपर सीटें

    यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2025: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे, क्या तेजस्वी के महागठबंधन की बनेगी सरकार?