Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Cabinet News: नीतीश की नई सरकार से BJP के 14 दिग्गज मंत्रियों की छुट्टी, कई चौंकाने वाले नाम

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 07:34 PM (IST)

    बिहार की नई एनडीए सरकार में भाजपा के कई दिग्गज मंत्रियों को जगह नहीं मिली है। पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, नीतीश मिश्रा समेत 14 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है। विधान परिषद के तीन मंत्रियों को भी मौका नहीं मिला। जिवेश मिश्रा, संजय सरावगी और केदार प्रसाद गुप्ता जैसे कई पूर्व मंत्रियों को भी निराशा हाथ लगी है।

    Hero Image

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। PTI

    राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए की नई सरकार (Bihar New NDA Government) में भाजपा कोटे के एक दर्जन मंत्रियों को जगह नहीं मिली। इसमें कई दिग्गज चेहरे का नाम भी शुमार है। पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से लेकर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के अतिरिक्त प्रेम कुमार समेत 14 नाम सम्मिलित हैं। गुरुवार को गांधी मैदान पर हुए शपथ ग्रहण समारोह में ये धुरंधर

    मंच से नीचे विधायकों वाले कतार में बैठे दिखाई दिए। विधान परिषद कोटे वाले तीन मंत्रियों की भी नई सरकार में मंत्री पद से छुट्टी हो गई। इसमें पूर्व श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, पूर्व पिछड़ा एवं अति पिछड़ा मंत्री हरि सहनी, अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री जनक राम को भी नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अतिरिक्त जाले से जीते पूर्व नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा, पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी।कुढ़नी से चुने गए पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को भी निराशा हाथ लगी। पूर्व पर्यटन मंत्री रहे साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को भी मौका नहीं दिया गया।

    अमनाैर से जीते पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू भी किनारे कर दिए गए। इसी तरह, बिहार शरीफ से जीते पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, छातापुर के विधायक व पूर्व पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बबलू को भी नई सरकार में जगह नहीं मिली।

    पूर्व गन्ना एवं उद्योग मंत्री रहे हरसिद्धी विधायक कृष्णनंदन पासवान भी निराश हुए। मोतीलाल का टिकट पहले ही काट दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'तेजस्वी गमछा लहराएं तो रंगदार और मोदी लहराएं तो...', शपथ ग्रहण के बाद RJD के तीखे बोल

    यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश कैबिनेट में 10 नए चेहरे, 19 पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा