Bihar Politics Live: किसे मिलेगा डिप्टी CM और कैबिनेट मंत्री का पद? केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला
बिहार में नई सरकार के गठन (Bihar Government Formation) की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग होगी। 20 नवंबर को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है, जहां मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। लालू परिवार में फूट से राजनीति गरमाई हुई है। बिहार की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई है।

बिहार चुनाव की लाइव अपडेट। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन (Bihar Government Formation) की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग की जाएगी। इसके बाद नए मंत्रिमंडल का गठन होगा, जो 20 नवंबर को शपथ (Bihar Government Oath) लेगा। इसको लेकर NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ दूसरी तरफ लालू परिवार में फूट से सियासत गरमाई हुई है। Rohini Acharya को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नई सरकार के गठन और महागठबंधन की हार पर रार के बीच Bihar Politics में लगातार हलचल बनी हुई है। इस लाइव ब्लॉग में हम बिहार की राजनीतिक घटनाओं की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं। Bihar news Letest Update के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ
केंद्रीय नेतृत्व करेगा डिप्टी CM और कैबिनेट मंत्री पर फैसला: सतीश चंद्र दुबे
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, "बिहार में हमारी बहुत बड़ी जीत हुई है। खुशी का माहौल है। कई नेता समारोह में आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि डिप्टी CM और कैबिनेट मंत्री कौन होंगे।"
20 नवंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
नीतीश कुमार 10वीं बार 20 नवंबर को गांधी मैदान में दिन के 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पटना आएंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंच जाएंगे। भाजपा ने एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उप मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया है।
Bihar New Update: एनडीए विधायक दल की बैठक आज होगी
एनडीए विधायक दल की बैठक 3.30 बजे सेंट्रल हाल में बुधवार 11 बजे भाजपा और जदयू के विधानमंडल दल के सदस्यों की अलग-अलग बैठक शुरू होगी। भाजपा के विधायकों को 10.30 बजे तक पार्टी कार्यालय में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। उसी समय जदयू विधानमंडल दल के सदस्य एक, अणे मार्ग पहुंचेंगे। दोनों जगह बैठक 11 बजे शुरू होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक 3.30 बजे सेंट्रल हाल में होगी। उसमें नीतीश कुमार सहित घटक दलों के नेताओं का संक्षिप्त संबोधन भी होगा। इसके बाद एनडीए के सभी पांच घटक दलों के विधायक दल के नेता के साथ मुख्यमंत्री राजभवन जाकर नई सरकार के गठन का दावा करेंगे।
Bihar Politics Live: आज बिहार विधानसभा होगी भंग, राज्यपाल को पत्र सौंप चुके हैं नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को पत्र सौंपा था कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया जाए। वैसे 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है। शपथ ग्रहण के बाद 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए पहले एक प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा, जो नव निर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होगा।
