Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: पटना में ठंड का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगले चार दिन छाएगा हल्का कोहरा

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 07:52 AM (IST)

    बिहार में पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम शुष्क है, तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। पटना में पिछले 15 सालों में 25 नवंबर को सबसे अधिक तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है और उसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

    Hero Image

    बिहार का मौसम

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते 15 वर्षों के अंतराल में 25 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी दिन 2020 में पटना का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को प्रदेश में 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस एवं 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया (फारबिसगंज) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

    सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चार दिनों के दौरान पटना सहित ज्यादातर जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 

    चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट के आसार है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम दृश्यता 450 मीटर पूर्णिया में दर्ज की गई। गुरुवार को वाल्मीकि नगर, मोतिहारी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 

    पटना सहित आसपास के इलाकों में सुबह के हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।

    प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)

    बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    पटना 28.1 16.7
    गया 26.8 10.2
    भागलपुर 27.6 13.6
    मुजफ्फरपुर 25.6 16.2

    पटना के न्यूनतम तापमान का आंकड़ा

    वार्षिक औसत तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    वर्ष तापमान (°C)
    2024 15.3
    2023 13.0
    2022 12.1
    2021 10.8
    2020 9.4
    2019 14.2
    2018 13.0
    2017 10.2
    2016 13.0
    2015 13.0
    2014 10.0
    2013 11.2
    2012 10.2
    2011 11.8