Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Update: बिहार का मौसम कर रहा कंफ्यूज, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास तो दिन में गर्मी का अहसास

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 07:32 AM (IST)

    बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। पछुआ हवाओं के कारण सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कुछ जिलों में हल्की गिरावट आई। मानसून की विदाई के साथ पछुआ का असर बना रहेगा।

    Hero Image

    राजधानी सहित 23 जिलों का चढ़ा तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से विदा हो गया है। ऐसे में प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ पछुआ का असर बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान माैसम शुष्क होने के साथ दिन में तीखी धूप का प्रभाव बना रहा। 

    गुरुवार को पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। जबकि, अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 32.2 22.4
    गयाजी 31.2 20.0
    भागलपुर 32.3 22.0
    मुजफ्फरपुर 30.6 22.5