Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार के 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का अलर्ट, तापमान में गिरावट के संकेत

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 07:23 AM (IST)

    बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। छह जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा। किशनगंज में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Hero Image
    प्रदेश में बूंदाबादी, छह जिलों में मेघ गर्जन की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। प्रदेश के छह जिलों के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, अरवल एवं औरंगाबाद में तेज हवा के साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिसंख्य भागों में हल्की व बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है इसके बाद दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों के बाद मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा। आठ सितंबर को जमुई, बांका और पश्चिम चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

    शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

    किशनगंज के चरघरिया में 34.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस व 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

    जहानाबाद के मखदुमपुर में 29.4 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 27 मिमी, गयाजी के खिजरसराय में 24.6 मिमी, सहरसा के कहरा में 19 मिमी, जहानाबाद में 17.8 मिमी, नवादा के नरहट में 17.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 16.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के सराय में 15.6 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 15.4 मिमी, बक्सर के नवानगर में 14.8 मिमी, नवादा के हिसुआ में 14.2 मिमी, भभुआ में 14.2 मिमी दर्ज की गई।

    वहीं किशनगंज के पोठिया में 12.8 मिमी, सिवान के महाराजगंज में 12.6 मिमी, भोजपुर के सहर में 12.4 मिमी, मुंगेर में 12.3 मिमी, फारबिसगंज में 12.2 मिमी, बेगूसराय के साहेबपुर कनाल में 12.2 मिमी, जहानाबाद के रतनी फरीदपुर में 12.2 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 12 मिमी, रोहतास के कोचस में 11.2 मिमी एवं अरवल के कलेर में 10.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर         अधिकतम    न्यूनतम

    पटना           34.0           28.1

    गयाजी         34.1           25.2

    भागलपुर     33.0            27.7

    मुजफ्फरपुर 34.0            27.3

    comedy show banner
    comedy show banner