Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP Third Candidate List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, एनडीए सीट शेयरिंग में मिली 101 सीटों पर प्रत्याशी तय

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 11:22 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, और राघोपुर से सतीश कुमार यादव चुनाव लड़ेंगे। अन्य उम्मीदवारों में नौतन से नारायण प्रसाद और चनपटिया से उमाकांत सिंह शामिल हैं।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने बुधवार की देर रात अपनी तीसरी सूची घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से घोषित सूची में मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव के दौरान बगावत करने वाले दो विधायकों की टिकट पार्टी ने काट दी है। इसमें रामनगर सुरक्षित सीट से भागीरथी देवी एवं नरकटियागंज से रश्मि वर्मा का नाम सम्मिलित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही तीसरी सूची में पार्टी ने सभी 18 प्रत्याशियों समेत एनडीए में सीट शेयरिंग के उपरांत मिली 101 सीटों पर प्रत्याशी उतरने की औपचारिकतापूर्ण कर ली है।

    list

    राबड़ी देवी को राघोपुर में हराने वाले सतीश यादव को भाजपा ने अब तेजस्वी यादव के सामने प्रत्याशी बनाया है। तीसरी सूची में पार्टी ने दो महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें विश्वास मत के दौरान सरकार को समर्थन देने वाली मोहनिया की विधायक संगीता कुमारी का नाम सम्मिलित है।

    list 2

    तीसरी सूची में रामनगर से नंदकिशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, बगहा से राम सिंह,लोरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णा नंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से वीना देवी, बायसी से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भारत बिंद एवं गोह से रणवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

    यह भी पढ़ें- RLM Candidate List 2025: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो की लिस्ट जारी, 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

    यह भी पढ़ें- JDU Candidates Caste 2025: जदयू की लिस्ट में पिछड़ा समाज से 22 प्रत्याशी, अतिपिछड़ा वर्ग से 10 को टिकट