Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिराग के जीजा ने याद दिलाया 2020 का विधानसभा चुनाव, बोले- LJPR में अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 06:41 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन एनडीए और लोजपा (रामविलास) अपने सीटों के दावे पर अड़े हैं। सांसद अरुण भारती ने 2020 के चुनाव में लोजपा के प्रदर्शन को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़कर छह प्रतिशत वोट हासिल किए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उनके सम्मान की बात कही।

    Hero Image
    चिराग पासवान और सांसद अरुण भारती। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने हिस्से की सीटों (40 से अधिक) पर दावेदारी को लेकर अड़ी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई एवं सांसद अरुण भारती ने 2020 के चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को एनडीए को याद दिलाया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि भले ही उस चुनाव में हम केवल एक सीट जीत पाए, लेकिन सच्चाई यह है कि 137 सीटों पर चुनाव लड़कर हमें छह प्रतिशत वोट मिला था।

    अगर हम पूरे 243 सीटों पर चुनाव लड़ते, तो हमारा वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत से भी अधिक होता। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के विश्वास का जीता-जागता सबूत था।

    असल में, यह हमारी रणनीतिक चाल व राजनीतिक चरित्र का हिस्सा रहा है। 2020 ने साफ कर दिया कि अगर बिहार की राजनीति में कोई पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा रखती थी तो वह केवल लोक जनशक्ति पार्टी थी।

    कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़

    अरुण भारती ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की असली रीढ़ हैं। पार्टी के लिए जी-जान से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की यह स्वाभाविक उम्मीद होती है कि एक दिन उन्हें भी पार्टी की तरफ से जनप्रतिनिधि बनकर जनता की सेवा करने का अवसर मिले।

    2020 में जब गठबंधन धर्म के कारण हम अपने कार्यकर्ताओं की इस भावना और उम्मीदों को पूरा नहीं कर सके, तब हमने अकेले चुनाव लड़ने का साहसिक निर्णय लिया। यह केवल चुनावी राजनीति नहीं थी, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान था।

    comedy show banner
    comedy show banner