क्या अकेले लड़ेगी भाकपा माले? इधर 18 उम्मीदवारों की सूची जारी; उधर आरा में दिखी तल्खी
भाकपा माले ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आरा में भाकपा माले के प्रत्याशी के नामांकन में राजद और कांग्रेस के बड़े नेता नहीं दिखे, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या भाकपा माले अकेले ही चुनाव लड़ेगी। राजद और कांग्रेस ने कहा कि गठबंधन की घोषणा के बाद ही वे नामांकन में शामिल होंगे।
-1760444834425.webp)
डिजिटल डेस्क, पटना। CPIML Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में शामिल भाकपा माले (CPI-ML) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जबकि अभी तक महागठबंधन के तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी ने 18 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पर उधर आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के घोषित प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी नामांकन में घटक दलों में शामिल राजद, कांग्रेस और वीआईपी के बड़े नेता नहीं दिखें। इससे अटकले लगाई जा रही है कि क्या भाकपा अकेले ही बिहार में चुनाव लड़ेगी?
18 सीटों के नाम और उम्मीदवार
- 1. तरारी (196) - मदन सिंह चन्द्रवंशी
- 2. अगिआंव SC (195) - शिवप्रकाश रंजन
- 3. आरा (194) - कयामुद्दीन अंसारी
- 4. डुमरांव (201) - अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
- 5. काराकाट (213) - अरुण सिंह
- 6. अरवल (214) - महानंद सिंह
- 7. घोषी - (217) रामबली सिंह यादव
- 8. पालीगंज (190) - संदीप सौरभ
- 9. फुलवारी (188) - गोपाल रविदास
- 10. दीघा -(181) दिव्या गौतम
- 11. दरौली - (107) सत्यदेव राम
- 12. जिरादेई - (106) अमरजीत कुशवाहा
- 13. दरौंदा - (109) अमरनाथ यादव
- 14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान
- 15. सिकटा - (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
- 16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह
- 17. कल्याणपुर - (131) रंजीत राम
- 18. बलरामपुर -(65) महबूब आलम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।