Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर बोला हमला, पूछा - आतंकवाद के खिलाफ खुलकर क्यों नहीं बोलते?

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 10:29 AM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि लोग विकास और रोजगार के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आतंकवाद के खिलाफ खुलकर न बोलने का आरोप लगाया और दिल्ली की घटना पर राजनीति करने को गलत बताया। तेजस्वी यादव के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।

    Hero Image

    दिलीप जायसवाल ने अपने परिवार के साथ वोट किया। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, किशनगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लोग रोजगार और विकास पर वोट दे रहे हैं। पहले चरण में भी एनडीए के पक्ष में लोगों ने मतदान किया था। इस चरण में भी एनडीए के पक्ष में लोगों में उत्साह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज में मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना काफी दुखद है लेकिन इस मामले में राजनीति करना भी गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ खुलकर क्यों नहीं बोलते हैं। उनको यह समझना चाहिए कि पहले देश और इसकी सुरक्षा है, लेकिन ऐसे मामलों में भी राजनीति कर रहे हैं।

    उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचें वाली स्थिति है उनकी। ऐसे आरोप लगाया जा रहा है। उनको सीट नहीं मिल रही है तो अनाप शनाप बोल रहे हैं।