Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 उम्मीदवारों के नाम का एलान

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 12:47 PM (IST)

    जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई अप्रत्याशित नाम हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिससे चुनाव की सरगर्मी और तेज हो गई है।

    Hero Image

    जदयू ने अपनी पहली लिस्ट जारी की

    डिजिटल डेस्क, पटना। जदयू ने बुधवार को 57 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें तीन विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है। वहीं 57 में 27 सीटों पर जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैं। चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं पार्टी के पुराने दिग्गज श्याम रजक, हरिनारायण सिंह, नरेंद्र नारायण यादव , श्रवण कुमार व महेश्वर हजारी पर पार्टी ने फिर भरोसा जताते हुए फिर से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन विधायकों का टिकट कटा

    पहली सूची के 57 प्रत्याशियों में तीन विधायकों के टिकट कट गए हैं। इनमें दरभंगा के कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) सीट के विधायक अमन हजारी को जदयू ने बेटिकट कर दिया है। बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन का भी टिकट कट गया है। सकरा के विधायक अशोक कुमार चौधरी भी बेटिकट हो गए हैं।

    पहली सूची में इन प्रत्याशियों के नाम

    • आलमनगगर-नरेंद्र नारायण यादव
    • बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
    • सिंहेश्वर (सुरक्षित)- रमेश ऋषिदेव
    • मधेपुरा- कविता साहा
    • सोनबरसा (सुरक्षित) -रत्नेश सदा
    • बेनीपुर- विनय कुमार चौधरी
    • दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
    • बहादुरपुर-मदन सहनी
    • गायघाट-कोमल सिंह
    • मीनापुर-अजय कुशवाहा
    • सकरा (सुरक्षित)-आदित्य कुमार
    • कांटी, अजीत कुमार
    • कुचायकोट-अमरेंद्र कुमार पांडेय
    • भाेरे (सुरक्षित) -सुनील कुमार
    • हथुआ-रामसेवक सिंह
    • बरौली- मंजीत सिंह
    • जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
    • रघुनाथपुर - विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह
    • बड़हरिया-इंद्रदेव पटेल
    • महाराजगंज- हेमनारायण लाह
    • एकमा-धूमल सिंह
    • मांझी-रणधीर सिंह
    • परसा-छोटेलाल राय
    • वैशाली -सिद्धार्थ पटेल
    • राजापाकर (सुरक्षित)- महेंद्र राम
    • महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
    • कल्याणपुर (सुरक्षित)- महेश्वर हजारी
    • वारिसनगर -डा. मांजरिक मृणाल
    • समस्तीपुर-अश्वमेध देवी
    • मोरवा- विद्यासागर निषाद
    • सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
    • विभूतिपुर-रवीना कुशवाहा
    • हसनपुर-राजकुमार राय
    • चेरियाबरियारपुर- अभिषेक कुमार
    • मटिहानी- राजकुमार सिंह
    • अलौली (सुरक्षित) -रामचंद्र सदा
    • खगड़िया-बबलू मंडल
    • बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
    • जमालपुर- नचिकेता मंडल
    • सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
    • शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी
    • बरबीघा-डा. कुमार पुष्पंजय
    • अस्थावां-जितेंद्र कुमार
    • राजगीर (सुरक्षित)- कौशल किशोर
    • इस्लामपुर- रुहेल रंजन
    • हिलसा- कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
    • नालंदा-श्रवण कुमार
    • हरनौत-हरिनारायण सिंह
    • मोकामा-अनंत सिंह
    • फुलवारी शरीफ (सुरक्षित) श्याम रजक
    • संदेश-राधाचरण साह
    • जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
    • डुमरांव- राहुल सिंह 
    • राजपुर (सुरक्षित) संतोष कुमार निराला।

     

    इन सीटों पर जदयू ने बदल दिए अपने प्रत्याशी 

    1. मधेपुरा 2. दरभंगा ग्रामीण 3. गायघाट 4. मीनापुर 5. सकरा 6. कांटी 7. बड़हरिया 8. जीरादेई 9. रघुनाथपुर 11 एकमा 12 परसा 13, मांझी 14. वारिसनगर 15, विभूतिपुर 16. चेरिया बरियारपुर 17. अलौली 18 खगड़िया 19. जमालपुर 20, बरबीघा 21, इस्लामपुर 22. मोकामा 23. फुलवारीशरीफ 24. मसौढ़ी 25. डुमरांव 26 जगदीशपुर 27, संदेश

    इन महिलाओं को मिला टिकट

    सीटों में जिन चार महिलाओं को जदयू का टिकट मिला है उनमें मधेपुरा से कविता साहा, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा व गायघाट से कोमल सिंह का नाम शामिल है।