बिहार चुनाव के बीच जदयू का बड़ा एक्शन, 4 पूर्व विधायकों सहित 11 को पार्टी से बाहर निकाला
बिहार में चुनाव के माहौल के बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने 4 पूर्व विधायकों सहित 11 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण की गई है। जदयू का लक्ष्य बिहार में फिर से अपनी सरकार बनाना है।
-1761401095209.webp)
JDU ने पूर्व विधायकों सहित 11 को पार्टी से बाहर निकाला
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने अपने कई पूर्व विधायकों सहित 11 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन के संबंध में कहा गया कि ये लोग विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की विचारधार तथा पार्टी विरोधी काम कर रहे थे। आचरण के विरुद्ध काम करने के आरोप में इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
जिन लोगों को जदयू ने पार्टी से बाहर किया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह का नाम है।
इसके अलावा पिछले चुनाव में महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज व विवेक शुक्ला शामिल हैं। इनमें कई की नाराजगी टिकट नहीं मिलने को लेकर है। कई निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
जदयू नेता कमलेश वर्मा ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
संवाद सूत्र, मानपुर। मानपुर प्रखंड के एक निजी होटल में जदयू के नेता एवं मुफस्सिल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश कुमार वर्मा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के अलावा जदयू के तीन कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न पदों से इस्तीफे का एलान किया है।
इन्होंने एक प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा अभी तक विकास पुरुष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए के नेता मुख्यमंत्री घोषित नहीं कर रहे हैं। हम सब कार्यकर्ता तीनों को दल से निकलने को बात बोले थे, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए इन सब बातों को देखते हुए मैं सभी पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
इनके साथ-साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ मानपुर के उपाध्यक्ष प्रभु प्रसाद, जदयू पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता ने इस्तीफा का एलान किया।
युवा जदयू के नगर अध्यक्ष बने अरविंद सोनी
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : युवा जदयू के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सोनी बनाए गए हैं। अरविंद का स्वागत किया गया। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने स्वागत किया। संगठन की मजबूती पर चर्चा किया।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। चुनाव में कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाना पहली प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करूंगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।