Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'प्राइवेट कंपनी बनाकर बिहार को फिर से लूटना चाहता है लालू परिवार', ये क्या बोल गए नीतीश कुमार के मिनिस्टर

Bihar Politics बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और जदयू नेता जमां खान ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया लालू परिवार एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर बिहार को लूटना चाहता है। जमां खान ने यह भी कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 24 Sep 2024 07:31 PM (IST)
Hero Image
नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान ने लालू परिवार पर बोला हमला। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान ने मंगलवार को कहा कि लालू परिवार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर फिर से बिहार को लूटना चाहता है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्हाेंने यह बात कही।

जमां खान ने कहा कि 15 वर्षों के अपने शासनकाल में तेजस्वी यादव के माता-पिता ने विकास का एक भी काम नहीं किया। आज वही लोग विपक्ष में बैठकर नीतीश कुमार की सरकार के अच्छे कार्यों की आलोचना कर रहे।

उन्होंने कहा कि यह तय है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। लालू परिवार का बिहार को लूटने का मंसूबा कामयाब नहीं हो सकेगा।

सीपीए जोन पांच के संयोजक बने नंद किशोर यादव

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए)जोन पांच के संयोजक बनाए गए हैं। मंगलवार को लोकसभा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के दसवें सम्मेलन में विस अध्यक्ष भी शामिल हुए थे।

कामकाज में सुविधा की दृष्टि से राष्ट्र मंडल संसदीय संघ से जुड़े विश्व के 54 देशों को कुल नौ जोन में बांटा गया है। उनमें से भारत भी एक जोन है। भारत में भी इसे नौ जोन में बांटा गया है। जोन पांच में बिहार और झारखंड हैं।

संयोजक बनने के बाद नंद किशोर यादव ने लोकसभा स्थित प्रेरणा स्थल जाकर महात्मा गांधी, बाबा साहेब अम्बेडकर, महात्मा फुले सहित राष्ट्र के महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: 'बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए', अशोक चौधरी की कविता पर उबाल; नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद छा गई शांति

JDU में क्या होगा Nitish Kumar का फ्यूचर? बस कुछ दिनों में हो जाएगा फैसला; घड़ी की टिक-टिक शुरू