Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'PM Modi की सरकार धर्म का दिखावा करने में लगी', पटना में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पीएम मोदी (PM Modi) की सरकार पर धर्म का दिखावा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार गौ हत्या पर रोक लगाने में विफल रही है और हिंदुओं की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चुनाव में गौ रक्षा का मुद्दा उठाने वाले दलों को वोट दें।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 24 Sep 2024 07:19 PM (IST)
Hero Image
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

जागरण संवाददाता, पटना। भारतवर्ष में गौ को मां का दर्ज मिला है। उसी देश से गोमांस का निर्यात होना हिंदुओं के लिए दुर्भाग्य की बात है। हिंदूवादी देश होने के बाद भी आजादी के बाद से अब तक सभी राजनीतिक दलों ने हिंदुओं की भावनाओं को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। देश की सरकार गौ के सम्मान में धर्म के सम्मान में गौ हत्या पर रोक लगाए।

मंगलवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो ध्वज स्थापना को लेकर दरोगा राय स्मारक भवन में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही। शंकराचार्य ने कहा कि हम किसी राजनीतिक दल का विरोध नहीं करते हैं पर उनके किए गए कार्याें पर जवाब जरूर देंगे। जो भी गौ हत्या रोकने के लिए कार्य करेगा हम सभी शंकराचार्य उस दल का समर्थन करेंगे। धर्म के मामले में राजनीतिज्ञों का हस्तक्षेप करना जरूरी नहीं है।

दुनिया के श्रेष्ठ धर्मों में से एक है सनातन धर्म

देश में सनातन बोर्ड हो पर इसमें शंकराचार्य, धर्माचार्य का सहयोग और योगदान जरूरी है। सनातन धर्म दुनिया के श्रेष्ठ धर्मों में से एक है। सनातन धर्म की महत्ता आदि काल से है। भाैतिकता के प्रभाव से लोग धर्म के सन्मार्ग से भटक गए हैं। ऐसे में लोग तनाव और अशांति में जीवन को गुजार रहे हैं। विश्व कल्याण के लिए हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलने की जरूरत है। दारोगा राय भवन में सभा को संबोधित करने के बाद पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में गो ध्वज स्थापित कर यात्रा की ओर निकले।

चुनावी घोषणा पत्र में गौ रक्षा की हो बात

लोगों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में जो भी राजनीतिक दल गौ रक्षा की बात करेगा आप सभी अपना मत उसी को दें। नागालैंड सरकार पर कहा कि जिस पार्टी का केंद्र में सरकार है उसी की सरकार नागालैंड में है। हमारे पद यात्रा को वहां की सरकार ने रोका है। ऐसे में किसी सरकार पर जनता भरोसा करे। तिरूपति में प्रसाद के बारे में कहा कि प्रसाद का दूषित होना शर्म की बात है। इस घटना से जुड़े लोगों को कठोर से कठोर सजा मिले।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में स्वर्ण घोटाले की अभी तक जांच हो रही है ऐसे में प्रसाद को लेकर जांच चलते रहेगी। आरंभ में देश में एक पार्टी थी जिसका चुनाव चिन्ह दो जोड़े बैल थे। उन्होंने इसका भरपूर प्रयोग करते हुए कई वर्षों तक सत्ता पर आसीन रहे, लेकिन गौ संरक्षण व गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगाया। वहीं, आज की सरकार भी इन मुद्दों पर मौन धारण किए हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इंटरनेट मीडिया पर गाय के बछड़े के साथ फोटो खूब प्रसारित हो रही थी। अच्छी बात है उनका प्रेम है। वहीं, उनकी पार्टी की सरकार धर्म का दिखावा करने में लगी है।

शास्त्रों के अनुसार चलते हैं शंकराचार्य

शंकराचार्य के पद की गरिमा है। वे किसी भी राजनीतिक दल के साथ नहीं है। सही करने पर प्रशंसा तो गलत करने पर शंकराचार्य आवाज उठाते हैं और उठाते रहेंगे। शंकराचार्य जो भी बोलते हैं वो शास्त्र के अनुसार होता है। देश में चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो गलत करेंगे तो चुप नहीं बैठेंगे। गौ हत्या पर आवाज उठाने के बाद वर्तमान केंद्र सरकार ने विरोध किया, जबकि इससे न तो मुस्लिम न तो ईसाई व किसी धर्म के लोगों की परेशानी है। आज एक देश एक चुनाव की बात हो रही तो गौ के बारे में एक कानून क्यों नहीं बन पा रहा है। यह भाईयों का देश है कसाइयों का नहीं है।

शास्त्रों में गौ पूजन का महत्व

हम सभी के भगवान राम-कृष्ण ने भी गौ को मां का दर्जा दिया है। शास्त्रों में भी गौ को पूजनीय बताया गया है। अयोध्या राम मंदिर पूजन को लेकर एक बात बहुत तेजी से प्रसारित हुई थी जो राम को लाएं हैं उन्हीं को लाएंगे। आपको बता दें कि गौ ने धरती का रूप धारण कर देवताओं से गुहार लगाई थी कि धरती को पापियों से मुक्त करवाएं। ऐसे में विभिन्न काल में राम, कृष्ण ने अवतरित होकर पापियों का नाश कर धर्म की स्थापना की थी।

हमारे पूर्वजों की परंपरा को सरकार बहाल करे। देश का बहुमत गौ माता के पक्ष में है। आप सभी गौ मतदाता बनकर चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें। गौ सरंक्षण के लिए इससे बड़ा कोई उपाय नहीं है। शंकराचार्य के संबोधन के बाद मुकुंदानंद व पंकज मालवीय ने अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें- 'बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए', अशोक चौधरी की कविता पर उबाल; नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद छा गई शांति

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू यादव आदतन भ्रष्टाचारी...', RJD सुप्रीमो पर मंगल पांडेय का तीखा हमला; याद दिलाया नब्बे का दशक