Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार का संकल्प... बिहार को देश के चुनिंदा विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 01:09 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को देश के विकसित राज्यों में लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है, ताकि राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके। सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायक दल का नेता बनने के बाद किया संबोधन

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि बिहार को देश के चुनिंदा विकसित राज्यों में शामिल करना हमारा लक्ष्य है। बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सहयोग मिल रहा है। मु्ख्यमंत्री ने चुनाव मे एनडीए की प्रचंड जीत के लिए महिलाओं व युवाओं के प्रति विशेष रूप से आभार प्रकट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    मुख्यमंत्री आवास में जदयू विधायक दल की बैठक तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे आरंभ हुई। बैठक 12.45 बजे तक चली। बैठक के आरंभ में विधायक दल ने मुख्यमंत्री का सामूहिक रूप से अभिवादन किया।

    बैठक का संचालन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा कर रहे थे। बैठक के आरंभ में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव का संबोधन हुआ।


    जदयू के नेताओं के संबोधन के बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने को ले प्रस्ताव पढ़ा।

    सभी विधायकों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की गयी।


    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने जो स्नेह और जनादेश दिया उसके प्रति वह आभार प्रकट करते हैं। लोगों ने विकास को देखा और उस पर अपनी मुहर लगायी।

    चुनाव में प्रधानमंत्री नीतीश कुमार का भी काफी सहयोग मिला। बिहार के विकास में तो उनका सहयोग मिल ही रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को सहयोग कर अच्छे ढंग से काम करना है।

    कल नयी सरकार का शपथ ग्रहण होना है। आप सभी का सहयोग जरूरी है।