Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: नीतीश के बेटे निशांत पर हो गया फैसला, JDU के कद्दावर नेता ने अटकलों पर लगाया विराम

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 04:53 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने की संभावना पर विराम लग गया है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार के सक्रिय रहने तक निशांत की राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। पहले निशांत के राजनीति में आने की अटकलें थीं और उन्होंने लोगों से नीतीश कुमार को वोट देने की अपील भी की थी।

    Hero Image
    नीतीश अभी सक्रिय हैं, फिलहाल राजनीति में नहीं आएंगे निशांत: संजय झा

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार (Nitish Kumar Son Nishant Kumar) के राजनीति में सक्रिय होने की संभावना पर फिलहाल विराम लग गया है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार अभी सक्रिय हैं। उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने एक डिजिटल न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा- नीतीश कुमार के में सक्रिय रहते निशांत की राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है।

    संजय झा का दावा क्यों महत्वपूर्ण?

    जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का यह दावा इसलिए महत्वपूर्ण है, कयोंकि उनकी गिनती नीतीश कुमार के करीबी नेताओ में होती है। बीते छह महीने से निशांत के जदयू की राजनीति में सक्रिय होने की चर्चा हो रही है।

    पारिवारिक समारोहों में शामिल होने के दौरान निशांत ने भी कई बार राजनीतिक मामलों में दिलचस्पी दिखाई थी। वे लोगों से अपील करते रहे हैं कि इस साल के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दें।

    एक सप्ताह पहले संजय झा ने भी निशांत को राजनीति में आने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था- निशांत को राजनीति में आना चाहिए। संजय झा का यह रुख पहले से अलग था, जिसमें उनकी राय थी-निशांत राजनीति में आएंगे या नहीं आएंगे, इसके बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही कोई निर्णय ले सकते हैं।

    आत्मनिर्भर महिला, सशक्त परिवार यही नीतीश कुमार का संकल्प : जदयू

    प्रदेश जदयू की प्रवक्ता अंजुम आरा एवं मीडिया पैनलिस्टकिशोर कुणाल ने बुधवार को कहा कि आत्मनिर्भर महिला, सशक्त परिवार यही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा करने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए भी वरदान साबित होगी।

    दोनों प्रवक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं के कल्याण की दिशा में यह कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस संकल्प को और मजबूत करता है, जिसमें उन्होंने हमेशा महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और स्वयं सहायता समूहों की मजबूती जैसी पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- PM Modi News: पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर बढ़ा विवाद, भाजपा के आरोप के बाद कांग्रेस का तीखा पलटवार

    यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: सीमांचल में फिर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी, 15 सितंबर को पूर्णिया आएंगे पीएम मोदी

    comedy show banner
    comedy show banner