Bihar New CM 2025: नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
Bihar New Chief Minister 2025 नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए हैं और वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। Nitish Kumar ने पहले 2000 में मुख्यमंत्री पद संभाला था, लेकिन बहुमत न मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 2005 में 'गुड गवर्नेंस' की शुरुआत की और कई बार राजनीतिक गठबंधन बदले।
-1763548527108.webp)
नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
डिजिटल डेस्क, पटना। NDA के विधायकों की बैठक (NDA meeting) में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।
अब औपचारिक तौर पर यह फाइनल हो गया है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) होंगे। कल यानी 20 नवंबर को सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत एनडीए के तमाम नेता मौजूद होंगे।
नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न मिलते ही 7 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद Nitish Kumar ने 2005 में आरजेडी शासन को चुनौती देते हुए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटे, यहीं से 'गुड गवर्नेंस' का उनका ब्रांड मजबूत हुआ।
2014 में एनडीए से नाता तोड़ा और लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद छोड़ दिया। इसके बाद 10 महीने तक जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन बाद में Jitan Ram Manjhi को पार्टी से निकाल दिया गया और खुद मुख्यमंत्री बने।
साल 2015 में Nitish kumar ने लालू प्रसाद यादव के साथ हाथ मिलाया और महागठबंधन बनाकर सरकार बनाई। इस सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया, लेकिन 2017 में एक बार फिर महागठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो गए और फिर मुख्यमंत्री बने।
नवंबर 2020 के विधानसभा चुनाव में वह BJP के साथ चुनाव लड़े और NDA के नेता के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2022 में नीतीश ने एक बार फिर पलटी मारी और एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ आ गए और सरकार बनाई।
जनवरी 2024 में उन्होंने महागठबंधन छोड़ दिया और एनडीए में वापस आकर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।अब Bihar elections 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के साथ ही वह 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।