PPU Exam Calender: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पूरी डिटेल
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड और एलएलबी जैसे पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां शामिल हैं। Patliputra University के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने कुलपति के निर्देशानुसार कैलेंडर जारी किया। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इससे छात्रों को पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिलेगी और समय पर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

Patliputra University। File Photo
जागरण संवाददाता, पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने वर्ष 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर (PPU Exam Calender 2026) जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड और एलएलबी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां और परिणाम प्रकाशन की संभावित समय-सारणी घोषित की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया।
उन्होंने बताया कि कुलपति के निर्देश के अनुसार परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। परीक्षा कैलेंडर जारी होने से छात्र अपने पढ़ाई पर फोकस कर सकेंगे। कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस परीक्षा कैलेंडर के जारी होने से छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
Patliputra Universityप्रशासन ने समय पर परीक्षा और परिणाम सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है, जिससे छात्रों को आगे की शिक्षा या नौकरी के लिए समय पर दस्तावेज उपलब्ध हो सके। स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड और एलएलबी, बीए-एलएलबी व अन्य सभी वोकेशनल कोर्स की परीक्षा तिथि जारी की गई है। परीक्षा समाप्त होने के एक माह के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
परीक्षा और परिणाम तिथियां
| कोर्स | सेमेस्टर / पार्ट | सत्र | परीक्षा माह | परिणाम माह |
|---|---|---|---|---|
| यूजी (रेगुलर, वोकेशनल व जेनरल) | पार्ट थर्ड व टू (बैक/प्रोमोटेड) | — | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 |
| यूजी (रेगुलर) | छठा, चौथा व दूसरा सेमेस्टर | 2023-27, 2024-28, 2025-29 | अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| पीजी (रेगुलर व वोकेशनल) | चौथा व दूसरा सेमेस्टर | 2024-26, 2025-27 | मई 2026 | जून 2026 |
| बीएड | पार्ट-1 व पार्ट-2 | 2025-27, 2024-26 | जून 2026 | जुलाई 2026 |
| एमएड | चौथा सेमेस्टर | 2024-26 | जून 2026 | जुलाई 2026 |
| एमएड | पहला सेमेस्टर | 2025-27 | अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| एवं एलएलबी | पार्ट वन, टू व थर्ड | 2025-28, 2024-27, 2023-26 | जुलाई 2026 | अगस्त 2026 |
| बीए एलएलबी | पहला से पांचवां सेमेस्टर | 2025-30, 2024-29, 2023-28, 2022-27, 2021-26 | जुलाई 2026 | अगस्त 2026 |
| बीएलिस व एमएलिस | फाइनल ईयर | 2025-26 | जुलाई 2026 | अगस्त 2026 |
| एमएड | सेमेस्टर टू | 2025-27 | सितंबर 2026 | अक्टूबर 2026 |
| यूजी (रेगुलर) | पांचवां व सातवां सेमेस्टर | 2023-27, 2024-28 | नवंबर 2026 | दिसंबर 2026 |
| यूजी (रेगुलर) | पहला व तीसरा सेमेस्टर | 2025-29, 2026-30 | दिसंबर 2026 | जनवरी 2027 |
| पीजी (रेगुलर व वोकेशनल) | तीसरा सेमेस्टर | 2025-27 | दिसंबर 2026 | जनवरी 2027 |
| एमएड | पहला व तीसरा सेमेस्टर | 2025-27, 2026-28 | दिसंबर 2026 | जनवरी 2027 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।