Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश का पटना एयरपोर्ट पर दिखा असर, फ्लाइटों का बिगड़ा टाइम-टेबल; बेंगलुरु का विमान रद

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 05:40 PM (IST)

    अहमदाबाद में विमान हादसे के कारण पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों का समय बदल गया है। स्पाइसजेट की बेंगलुरु-पटना फ्लाइट रद कर दी गई है जबकि अन्य उड़ानों में देरी हुई है। दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइटों के समय में बदलाव के कारण यह समस्या आई है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

    Hero Image
    अहमदाबाद प्लेन क्रैश का पटना एयरपोर्ट पर दिखा असर, फ्लाइटों का बिगड़ा टाइम-टेबल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, पटना। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का असर पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली फ्लाइटों पर भी दिखा। शाम पांच बजे के बाद ही फ्लाइटों का टाइम-टेबल बिगड़ गया है। देरी की वजह से उन्हें रि-शेड्यूल किया जा रहा है। वहीं, शाम 7:35 बजे बेंगलुरु से पटना आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी531 को रद कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, 7:35 बजे पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट को कैंसिल नहीं किए जाने की बात अब तक कही जा रही है।

    विमानों की लेटलतीफी के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से दिल्ली होकर शाम में तीन फ्लाइटों पटना पहुंचती हैं। उनके समय का पुनर्निधारण किया गया है, जिसके कारण दूसरे विमानों की समयसारिणी प्रभावित हुई है।

    बताया जाता है कि स्पाइसजेट की बेंगलुरु-पटना फ्लाइट रद होने से दस मिनट पहले इंडिगो का विमान बेंगलुरु से 29 मिनट यहां लैंड हुआ। इससे पहले पुणे-पटना फ्लाइट भी समय से छह मिनट पहले पटना पहुंच गई।

    विमानन कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद में हुए हादसे का बड़ा असर पटना एयरपोर्ट पर नहीं पड़ने वाला है। तीन फ्लाइटें जो दिल्ली से पटना आने वाली थीं, उनके पहुंचने में देरी होने की आशंका है।

    इस कारण शाम की फ्लाइटों के समय में थोड़ा बदलाव आया है। शाम 5:40 बजे दिल्ली से पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 40 मिनट की देरी से लैंड हुई। इसके बाद रही इंडिगो की ही दिल्ली-पटना फ्लाइट 26 मिनट की देरी से आई।