पटना सिटी में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान जल गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। आशंका है कि आग पटाखे की चिंगारी से लगी।

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। चौक थाना अंतर्गत शाह की इमली हरनाहा टोला स्थित कन्या मंदिर के समीप एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार की रात अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पांच दमकल की मदद से आग बुझाई गई।
आग से एक कमरे में रखा प्लास्टिक का सारा सामान जल गया। कमरे की छत पर रखे प्लास्टिक के कचरे में भी आग लग गई। आग की लपटे इतनी ऊंची थी कि बगल के इमली पेड़ की डाल जलने लगी। फायर कर्मियों ने गोदाम के साथ पेड़ की आज भी बुझाई।
मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई
घटनास्थल पर मौजूद पटना सिटी फायर स्टेशन के ऑफिसर गयानंद सिंह ने बताया की करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई है। किराया के एक कमरा में प्लास्टिक के समान का गोदाम था।
संभावना है कि यह आग पटाखा की चिंगारी से लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास पटाखा जलाया जा रहा था। गोदाम मालिक कहीं और रहता है। आग से हुए नुकसान के संबंध में लिखित जानकारी नहीं मिली है। आग से हजारों रुपए का प्लास्टिक सामान जल गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।