Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार में अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, पटना सहित 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 07:10 AM (IST)

    पटना में मौसम बदल गया है और कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में 25 जिलों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। सोमवार को पटना में हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। वैशाली के हाजीपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

    Hero Image
    राजधानी सहित 25 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा के आसपास हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की द्रोणिका राजस्थान, कोटा, रांची, दीघा के ऊपर गहरे अवदाब के केंद्र से होकर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 25 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है। राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    सोमवार को कैसा रहा मौसम?

    सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पटना में सुबह से सूरज के तल्ख तेवर थे, लेकिन दोपहर बाद से धीरे-धीरे आंशिक तौर पर बादल छाने लगा। शाम में गरज के साथ हल्की वर्षा हुई। वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    राजधानी सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में सोमवार को 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। वैशाली के हाजीपुर में सर्वाधिक वर्षा 66.4 मिमी दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा:

    अररिया के रानीगंज में 55.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के कांटी में 52.6 मिमी, वैशाली के चेराकला में 52.2 मिमी, नालंदा के हिसुआ में 46.2 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 42.4 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 40 मिमी, मधुबनी के राजनगर में 37 मिमी, वैशाली में 31.5 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 28.4 मिमी, नवादा के कौआकोल में 28.2 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 27.2 मिमी, रोहतास के दिनारा 24.6 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 20.2 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 20.2 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 18.2 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 18 मिमी एवं गयाजी के आमस में 14.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान:

    शहर के तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 34.7 28.0
    गयाजी 34.8 25.1
    भागलपुर 34.8 27.6
    मुजफ्फरपुर 33.0 27.0