Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'मन की बात' के जरिए PM मोदी ने वोटरों को साधा, बिहार के 101 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ विशेष आयोजन

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 02:23 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के ज़रिए बिहार के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। बिहार के 101 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष आयोजन किए गए, जहाँ लोगों ने 'मन की बात' सुनी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनावों में मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लाना था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से लोगों को कार्यक्रम सुनने के लिए प्रेरित किया।

    Hero Image

    मन की बात सुनते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य लोग

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में छठ महापर्व की महिमा का बखान कर बिहार के बड़े मतदाता वर्ग को साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व संस्कृति, प्रकृति एवं समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। यह दृश्य भारत की समाजिक समरसता एवं एकता का सुंदर उदाहरण है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, भाजपा की ओर से मन की बात की 127वां एपिसोड सुनाने को लेकर बूथों पर भव्य आयोजन किया गया था। इसके लिए बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भेजकर लोगों से सामूहिक रूप से सम्मिलित कराया गया।

    पार्टी की ओर से बिहार के 65 हजार से अधिक बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में लाखों की संख्या में बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुए कार्यक्रम में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं विधान पार्षदों अपनी-अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

    वहीं, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की मीडिया सेंटर में संपन्न हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ ही पार्टी कई बड़े नेताओं ने सामूहिक रूप से मीडिया सेंटर में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

    101 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष आयोजन

    भाजपा की ओर से छठ महापर्व के खरना पूजा के दिन मन की बात को देखते हुए 101 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष आयोजन किया गया। बिहार के 243 सीटों में 101 पर भाजपा के प्रत्याशी सीधे तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

    ऐसे में जिला स्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय, मंडल कार्यालय, शक्ति केंद्र एवं बूथों पर चाय की लुत्फ के साथ कार्यकर्ताओं ने पीएम की मन की बात सुनने के एकत्र हुए।

    यह भी पढ़ें- Sandesh Vidhansabha: NDA को पिछले चुनाव का अंतर दे रहा टेंशन, क्या इस बार राजद का किला भेद पाएगा?

    यह भी पढ़ें- पीएम-सीएम की जनसभा की तैयारियां तेज, मोतीपुर और गायघाट में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद