Bihar Politics: प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव, जसुपा ने इस सीट से भी उतार दिया प्रत्याशी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने राघोपुर से चंचल प्रसाद और करगहर से रितेश रंजन पांडेय को जसुपा का उम्मीदवार बनाया है। पहले प्रशांत किशोर के राघोपुर या करगहर से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। तेजस्वी यादव राघोपुर से तीसरी बार चुनाव लड़ने वाले हैं, जो लालू परिवार का गढ़ माना जाता है। अब सबकी निगाहें एनडीए के उम्मीदवार पर टिकी हैं।

प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव
राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक समय इसकी बड़ी तेज चर्चा चली कि वे राघोपुर या करगहर से प्रत्याशी हो सकते हैं। उन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जसुपा के प्रत्याशी तय हो जाने के बाद वैसे कयास पर स्थायी रूप से विराम लग गया है।
मंगलवार को प्रशांत किशोर ने चंचल प्रसाद को राघोपुर का सिंबल भी थमा दिया। करगहर में भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडेय को उन्होंने प्रत्याशी बनाया है। बड़े व्यवसायी चंचल जदयू के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा उनके एक साक्षात्कार के बाद ही तेज हुई। उनका कहना था कि चुनाव या तो जन्मभूमि से लड़ना चाहिए या कर्मभूमि से। जन्मभूमि करगहर है और चूंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ते, लिहाजा राघोपुर उनके लिए कर्मभूमि है, जहां से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।
तीसरे दांव के लिए तेजस्वी बुधवार को नामांकन करने वाले हैं। राघोपुर लालू परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां से लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी भी विधायक चुनी जा चुकी हैं।
महागठबंधन और जसुपा का प्रत्याशी तय हो जाने के बाद अब सबकी निगाहें एनडीए की ओर है। मुकाबले की स्थिति उसी के बाद तय होगी।
यह भी पढ़ें- Jan Suraaj Candidate: क्या पीके ने ढूंढ ली तेजस्वी यादव की काट? राघोपुर से चंचल सिंह पर खेला दांव
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बसपा ने जारी की पहली लिस्ट, 40 उम्मीदवारों को बांटे सिंबल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।