Ram Kripal Yadav : छात्र राजनीति से केंद्रीय सत्ता तक, अब बिहार की नई टीम में मजबूत उपस्थिति
राम कृपाल यादव ने छात्र राजनीति से शुरुआत करके केंद्रीय सत्ता तक का सफर तय किया है। बिहार की राजनीति में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वर्तमान में वे बिहार की नई टीम में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

राम कृपाल यादव
डिजिटल डेस्क,पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर रामकृपाल यादव सुर्खियों में हैं। दानापुर से विधायक चुने गए रामकृपाल को नई सरकार में मंत्री पद के लिए शपथ लिए है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनका राजनीतिक सफर संघर्ष, जनसंपर्क और लगातार संगठनात्मक मजबूती की मिसाल माना जाता है।
रामकृपाल यादव का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ। शुरुआती दौर में वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख चेहरा रहे और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी सहयोगी माने जाते थे।
लंबे समय तक वे पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियों से लेकर रणनीतिक निर्णयों तक गहरी भागीदारी निभाते रहे।
लेकिन यही नजदीकी बाद में अलग राह पकड़ते हुए राजनीतिक घटनाक्रम में बदल गई।
वर्षों तक RJD के प्रमुख नेता रहे रामकृपाल ने 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।
यह बदलाव बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत माना गया था, क्योंकि उस समय RJD तथा BJP के बीच तीखी राजनीतिक दूरी थी।
BJP में शामिल होने के बाद उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ ने उन्हें तेज़ी से ऊपर उठाया।
वे तत्कालीन लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र सीट से RJD की मीसा भारती को हराकर संसद पहुंचे। इसके बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाया गया, जहां उनकी कार्यशैली और ग्राउंड कनेक्ट की काफी चर्चा रही।
2025 में दानापुर सीट से जीत ने उनके राजनीतिक कद को और मजबूत किया।
अब मंत्री पद के लिए नाम जाने के बाद माना जा रहा है कि वे एक बार फिर बिहार सरकार की नीतियों और फैसलों में अहम भूमिका निभाएंगे।
रामकृपाल यादव उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें जमीनी नेता, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की पहचान मिली है।
उनका अनुभव और संगठनात्मक पकड़ NDA सरकार की नई टीम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।