Bihar Politics: 'राजद कंफ्यूज भी और डिफ्यूज भी', सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर पलटवार
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार ने जंगलराज देखा है और अब विकास की रोशनी दिख रही है। उन्होंने राजद को भ्रमित और निष्क्रिय बताया। तेजस्वी यादव पर घोषणापत्र जारी करने का आरोप लगाया और कहा कि लालू परिवार लूट और भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। उन्होंने राहुल गांधी और लालू परिवार पर लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया।

सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव।
राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से पहले सोमवार की शाम पत्रकारों से कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं, अब पूर्णिमा की रोशनी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर चल रहा है।
भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद कंफ्यूज भी है और डिफ्यूज भी।
तेजस्वी यादव को राजद का दूसरा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जनवरी से घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। कई बार वे घोषणा पत्र जारी किए।
उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि लालू यादव का परिवार लूटने, अराजकता, भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। ये लोग चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजद कहीं लड़ाई में नहीं दिखता है। महागठबंधन के लोग कंफ्यूज हैं। राहुल गांधी तो अभी से ही वोट चोरी का नारा देने लगे हैं।
उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि वे कभी भी मेडिकल कालेज के मालिक नहीं हो सकते, कोई ट्रस्टी हो सकता है, मालिक नहीं हो सकते।
खुद पर लगे आरोपों को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पर न्यायालय अपना काम कर रही है। 30 साल से ये आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी या लालू यादव का परिवार हो, ये लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं। जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।