Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: मंडप में दूल्हे की हरकत देख निकली दुल्हन की चीख, सिंदूर लगाने से पहले किया शादी से इनकार

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 28 Apr 2022 08:26 PM (IST)

    Bihar News शादी के मंडप में दूल्हे के हाव भाव को देखकर दुल्हन की चीख निकल गई। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। सात फेरे होने के ऐन पहले ही लड़की ने विवाह से इनकार कर दिया।

    Hero Image
    मंडप में दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, डुमरांव (बक्सर) : अनुमंडल अंतर्गत एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को शादी समारोह में मांग भराई की रस्म के समय शादी के मंडप में दूल्हे के हाव भाव को देखकर दुल्हन की चीख निकल गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। सात फेरे होने के ऐन पहले ही लड़की ने विवाह से मना कर दिया। दुल्हन की बातें सुन शादी में आए सभी लोग हैरान रह गए। काफी मान मन्नौवल के बाद दुल्हन के द्वारा शादी नहीं करने की जिद को देखते हुए बेटी पक्ष के लोग नहीं माने तो बरात शादी किए बगैर वापस लौट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात इटाढ़ी थाना क्षेत्र में गई थी, जहां शादी की रस्में चल रही थीं। द्वार पूजा के बाद वधू पक्ष वालों के द्वारा धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम हुआ और फिर आभूषण व डाल चढ़ावा कार्यक्रम भी हो गया। शादी की अंतिम मांग में सिंदूर भरने की रस्म रह गई थी, जो पूरी होनी थी। दूल्हा शादी रचाने के लिए मंडप में पहुंचा और मांगलिक गीतों के साथ घर की महिलाएं परिछावन की। कुछ ही देर बाद कन्यादान और सिंदूरदान की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मड़वा में दूल्हे का हाव भाव देखकर दुल्हन चिल्लाने लगी। कुछ ही देर बाद उसने विवाह करने से इनकार कर दिया।

    दुल्हन को मनाने की कोशिशें बेकार

    घटना की सूचना जनवासे में दूल्हे के पिता और नाते रिश्तेदारों को दी गई। इस पर लड़के पक्ष के लोग प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए दुल्हन को मनाने की कोशिश करने लगे, लेकिन अपनी जिद पर अड़ी दुल्हन किसी की बात नहीं सुनी। अंततोगत्वा बरात बिना शादी किए वापस लौट गई। फिलहाल इसको लेकर इलाके में अनेक तरह की चर्चाएं हवा में तैर रही हैं।