श्रेयसी सिंह ने संभाला IT और खेल मंत्रालय, बोलीं- स्पोर्ट्स पॉलिसी पर तेजी से होगा काम
भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी और खेल विभाग की मंत्री के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगी।

श्रेयसी सिंह ने ग्रहण किया पदभार। (फोटो- इंटरनेट)
राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा कोटे से दो बार विधायक रही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और खेल विभाग की मंत्री बनाई गई श्रेयसी सिंह ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
श्रेयसी सिंह पहली बार नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बनी हैं। उन्हें खेल और आईटी जैसे महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा मिलने के बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में जहां बिहार आईटी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ेगा।
वहीं, खेल और खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाओं में विस्तार होगा। विभाग का कार्य संभालने के बाद श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकताओं का ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खेल जगत का हिस्सा होने के नाते उन्हें खिलाड़ियों की जरूरतों, चुनौतियों और संरचनात्मक समस्याओं की बेहतर समझ है।
उन्होंने आगे कहा कि जो समस्याएं हैं वे जल्द दूर हो सके, इसके लिए वे एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार करेंगी, जिसके आधार पर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे, उपकरण, सुविधाएं और स्पोर्ट्स पॉलिसी पर तेजी से काम होगा।
श्रेयसी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में बिहार में खेल संस्कृति को नई दिशा दी जाएगी और प्रतिभाओं को उनकी मेहनत के अनुरूप उचित प्लेटफार्म मिलेगा।
बिहार सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के पद का शुक्रवार को बंटवारा हो गया है। बंटवारा होने के बाद नव नियुक्ति मंत्रियों ने आज पदभार ग्रहण किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।