फतुहा के पास बुद्धदेवचक हॉल्ट पर मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण तकनीकी खराबी आई। शाम 545 बजे ट्रेन को रोकना पड़ा जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई क्योंकि पहियों से धुआं निकलने लगा था। इस खराबी के कारण फतुहा स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन भी खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों ने ब्रेक फेल होने की बात से इनकार किया है।
संवाद सूत्र, फतुहा। गुरुवार शाम डाउन लाइन पर चल रही मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बुद्धदेवचक हाल्ट के पास ब्रेक बाइंडिंग की वजह से तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण ट्रेन को शाम 5:45 बजे रोकना पड़ा।
इस घटना से इंजन के चौथे डिब्बे के पहियों में घर्षण से धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इस खराबी के चलते फतुहा स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन को रात 7:46 तक खड़ा रहना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सूत्रों के अनुसार ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक पैड पहियों से पूरी तरह अलग नहीं हो सके, जिससे घर्षण के चलते धुआं और गर्मी उत्पन्न हुई। रेलवे अधिकारियों ने हालांकि ब्रेक फेल या आग लगने की सूचना का खंडन किया है।
इस घटना से कई अन्य ट्रेनें भी विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
क्या है ब्रेक बाइंडिंग
ब्रेक बाइंडिंग वह स्थिति है, जिसमें ब्रेक लगाने के बाद ब्रेक पैड पहियों से पूरी तरह अलग नहीं होते, जिससे लगातार घर्षण होता है। यह गर्मी और धुआं उत्पन्न करता है।
तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा जानकारी के मुताबिक ट्रेन बुद्धदेवचक हाल्ट पर पहुंची थी, जहां ब्रेक बाइंडिंग की समस्या सामने आई। रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।