Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar: उल्‍टी होने की बात कह महिला ने पुल पर रुकवाई बाइक, फिर जो हुआ देखकर सन्‍न रह गया पति

    By JagranEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 08:58 AM (IST)

    बिहार में सोमवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को झकझोड़ कर रख दिया। बाइक पर बिठाकर पत्‍नी का इलाज कराने जा रहे स्‍वर्णकार को ऐसा सदमा लगा जो शायद वह कभी नहीं भूल पाएगा। पत्‍नी उसके सामने ही नदी में कूद गई।

    Hero Image
    घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। जागरण

    मांझी (सारण), संवाद सूत्र। सारण जिले के मांझी स्थित जयप्रभा सेतु से एक महिला ने सोमवार सुबह छलांग लगा दी। यह घटना पति के सामने हुई। बदहवास पति उसे बचाने की गुहार लगाता रहा। मछुआरों ने महिला को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक सरयू की धार में महिला समा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी शव की तलाशी का प्रयास किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। आंखों के सामने हुई इस घटना से पति सन्‍न रह गया। सरयू में डूबी महिला रिविलगंज थाना क्षेत्र के आलेख टोला निवासी स्‍वर्णकार सतीश प्रसाद की 25 वर्षीय पत्‍नी सुनीता देवी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीच पुल पर रुकवाई बाइक 

    सतीश प्रसाद ने बताया कि सुनीता कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वह बाइक से उसे लेकर आज इलाज कराने ही जा रहे थे। जयप्रभा सेतु पर जैसे ही बाइक पहुंची उसने कहा कि उल्‍टी जैसा महसूस हो रहा है। बीच पुल पर इस कारण बाइक रोकनी पड़ी। बाइक रोककर वे पत्‍नी के उल्‍टी करने का इंतजार करने लगे। सुनीता रेलिंग के पास पहुंची और उल्‍टी करने के बजाए सौ फीट नीचे कूद गई। वे कुछ समझ नहीं पाए। जब पत्‍नी को डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर नदी किनारे मौजूद मछुआरों ने नाव के सहारे महिला को बचाने का प्रयास किया। ले‍किन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। सरयू में सुनीता डूब गई। बदहवास पति रोता-बिलखता अपने सामने पत्‍नी को डूबता देखता रहा। सूचना पर मांझी तथा बैरिया थाना पुलिस पहुंची। लेकिन देर शाम तक शव का पता नहीं चल सका था।