Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव को दुबई में आई मां राबड़ी देवी की याद, वीडियो के साथ शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राबड़ी देवी अपने आवास में जांता पर दाल दरते और चलनी से गेहूं साफ करती दिखाई दे रही हैं। तेजस्वी ने वीडियो के साथ लिखा है कि जीवन का संबल है मां। जीवन का आस-विश्वास सार-प्यार प्रतिमान और आशीर्वचन है मां।

By Sunil Raj Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 22 Sep 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
तेजस्वी यादव ने मां राबड़ी देवी का गेंहू पीसने का वीडियो शेयर किया।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के वीडियो हमेशा ही इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित होते रहे हैं। विशेष कर छठ पूजा के मौके पर उनके वीडियो पूर्व में काफी प्रचारित होते रहे हैं। अब उनका एक वीडियो फिर प्रचारित हो रहा है। जिसे उनके पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जारी किया है।

तेजस्वी यादव द्वारा जारी इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री अपने आवास में जांता पर दाल दरते दिखाई दे रही हैं। इसी वीडियो में वे चलनी से गेहूं भी साफ करती दिख रही है।

वीडियो के साथ तेजस्वी ने लिखा है कि जीवन का संबल है मां। जीवन का आस-विश्वास, सार-प्यार, प्रतिमान और आशीर्वचन है मां।

इस वीडियो को एक्स पर अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि 14 हजार लोगों ने इस पसंद (लाइक) भी किया है।

ऐसी विधि-व्यवस्था की समीक्षा का क्या मतलब : तेजस्वी

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हर बार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने की सिर्फ औपचारिकता पूरी करते है। नीतीश जी का इक़बाल यह है कि प्रदेश में ऐसी प्रत्येक समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और अधिक वृद्धि होती है, क्योंकि अधिकारी एवं अपराधी भी ऐसी आडंबरपूर्ण बैठकों की असलियत जानते है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी भी जानते हैं कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो, दिखावे और फॉर्मलिटी के लिए मुख्यमंत्री अचानक ऐसी बैठक बुला लेते है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा विधि व्यवस्था की समीक्षा के बाद उन पर जोरदार हमला बोला है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य जिसमें राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और एडीजी भी उपस्थित ना रहे।

उन्होंने आगे कहा कि शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री कितने गंभीर है। एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षित एवं संपोषित कर बिहारवासियों की जान के साथ खेल रही है।

यहां बता दें कि नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव फिलहाल दुबई में हैं। वह अपने परिवार के साथ 15 दिनों की यात्रा पर दुबई गए हैं। उनके साथ पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी हैं।

यह भी पढ़ें: