Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में सीएमआर आपूर्ति की तिथि फिर बढ़ी, अब 14 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा सीएमआर

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 06:36 PM (IST)

    पैक्सों व व्यापार मंडलों के लिए राहत भरी खबर है। बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह की पहल पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री प्रह्लाद जोशी के निर्देश पर तिथि बढ़ाई गई है। अध्यक्ष ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री से मिले शिष्टमंडल के साथ प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी दी।

    Hero Image
    बिहार में सीएमआर आपूर्ति की तिथि फिर बढ़ी

    जागरण संवाददाता, पटना। पैक्सों व व्यापार मंडलों के लिए राहत भरी खबर है। सीएमआर आपूर्ति की तिथि एक बार फिर विस्तारित कर दी गई है। अब 14 सितंंबर तक सीएमआर आपूर्ति की जा सकेगी। बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह की पहल पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री प्रह्लाद जोशी के निर्देश पर तिथि बढ़ाई गई है। अध्यक्ष ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री से मिले शिष्टमंडल के साथ प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ और मांगों पर जल्द ही निर्देश जारी होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशाल सिंह ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पूर्व में अक्टूबर तक सीएमआर आपूर्ति का समय अक्टूबर तक दिया जाता था, लेकिन इस बार सीमित समय था। ऐसे में सहकारी बैंकों, व्यापार मंडलों व पैक्सों के समक्ष अंधकार की स्थिति थी। डिफाल्टर होने की आशंका थी। बिस्कोमान अध्यक्ष ने पूर्व में भी मंत्री से मुलाकात की थी तो समय विस्तार दिया गया था।

    अब एक बार फिर अवधि बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि 2012 से लंबित अधिप्राप्ति से संबंधित सभी दरों के पुनर्निधारण एवं किसानों के समग्र विकास के मुद्दे पर भी केंद्रीय मंत्री ने 15 दिनों में पहल करने की बात कही है। उम्मीद है कि जल्द उस आलोक में आदेश निर्गत कर दिया जाएगा।

    बिहार स्टेट कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे ने बताया कि बैंकों के अलावा बड़ी संख्या में समितियां भी डिफाल्टर हो जाती, लेकिन समय विस्तार कर बड़ी राहत दी गई है। अब इस अवधि में हर हाल में सीएमआर जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि मंत्री से पैक्सों को प्रति क्विंंटल 60 से 61 रुपये कमिशन देने, अतिरिक्त ब्याज से मुक्त करने समेत अन्य मांगों पर भी विचार करने का आग्रह किया गया है। यह भी कहा गया कि हर वर्ष सीएमआर आपूर्ति में देरी होती है, इसको लेकर पैक्सों व व्यापार मंडलों को केवल धान अधिप्राप्ति तक सीमित रखा जाए।

    मौके पर शिष्टमंडल में शामिल कोआपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष विनय शाही, बिस्कोमान उपाध्यक्ष महेश राय, निदेशक मनोज कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह, मुजफ्फरपुर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय समेत विनोद सिंह, रितेश कुमार, सुधि रंजन प्रसाद, मो कलाम वारसी समेत अन्य उपस्थित थे।