Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: बेटे दीपक को मंत्री बनाकर फंस गए कुशवाहा? 2 दिग्गज नेताओं ने RLM से दिया इस्तीफा

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 09:06 PM (IST)

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आंतरिक कलह और नीतिगत मतभेदों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। उनके इस्तीफे से पार्टी में निराशा का माहौल है और रालोमो को बड़ा झटका लगा है।

    Hero Image

    पत्नी स्नेलता और बेटे दीपक प्रकाश के साथ उपेंद्र कुशवाहा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उथल-पुथल शुरू हो गई है। पार्टी के दो प्रमुख नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ और प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव राहुल कुमार ने बुधवार को पार्टी के प्राथमिक सदस्य के साथ अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो सीनियर नेताओं के इस्तीफे के बाद से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक दिन में रालोमो के दो नेताओं के इस्तीफे के बाद यह चर्चा है कि पार्टी में काफी असंतोष है।

    WhatsApp Image 2025-11-26 at 7.57.55 PM

    दीपक प्रकाश को मंत्री बनाकर फंस गए कुशवाहा?

    सूत्रों के मुताबिक पार्टी के अंदर इस बात को लेकर नाराजगी है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (उपेंद्र कुशवाहा) ने मनमाने तरीके से अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा दिया। इस बारे में पार्टी के नेताओं के साथ न कोई संवाद हुआ न ही उन्हें विश्वास में लिया गया। जिसके बाद पार्टी का एक खेमा नाराज है।

    WhatsApp Image 2025-11-26 at 7.57.55 PM (1)

    हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम ने ऐसे किसी असंतोष से इनकार किया है।

    'कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं'

    उन्होंने कहा कि शेखपुरा के जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे जीतेंद्र नाथ चुनाव के दौरान लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। खुलकर एनडीए उम्मीदवार का विरोध करते रहे। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शेखपुरा इकाई भंग कर दी थी। जिसके बाद इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी और पार्टी के संविधान से बड़ा नहीं हो सकता।