उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया क्लियर, बिहार में नहीं होगा महाराष्ट्र जैसा हाल, नीतीश कुमार ही बनेंगे CM
उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया है कि बिहार में महाराष्ट्र जैसी स्थिति नहीं बनेगी और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक अस्थिरता की अफवाहों को खारिज करते हुए जदयू की एकजुटता पर जोर दिया। कुशवाहा ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

उपेंद्र कुशवाहा(फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष लगातार इस बात का दावा कर रहा था कि बीजेपी बिहार में भी महाराष्ट्र वाला खेल करेगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी। जिसके बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इस मामले पर बड़ी बात कही है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, "ये विपक्षी कह रहे थे कि महाराष्ट्र जैसे हालात होंगे, लेकिन हालात क्या हैं, ये सबको पता है। वे जनता को भड़का रहे थे कि मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा, लेकिन सब देख रहे हैं कि नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन रहे हैं।"
वहीं लालू परिवार में जारी खींचतान को लेकर भी उन्होंने अपन बात रखी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर उन्होंने कहा कि , "...यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है। जनता सब देख रही है, इसलिए उन्हें नकारा जा रहा है..."।
समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।