Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यह छल है... धोखा है', NDA में सीट शेयरिंग के बीच उपेंद्र कुशवाहा की पोस्ट से बढ़ी हलचल

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 09:34 AM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है। उपेंद्र कुशवाहा के एक ट्वीट ने एनडीए में हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने इसे छल और धोखा बताया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।

    Hero Image

    आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की हे।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन शुरू हो चुका है, लेकिन सीट शेयरिंग की गांठें अभी भी उलझी हुई हैं। NDA की बात करें तो पिछले दो-तीन दिनों से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को मनाने में जुटा था। शनिवार को जब लगने लगा कि दोनों दलों को मना लिया गया है, तो अब उपेन्द्र कुशवाहा ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशवाहा ने एनडीए में सीट शेयरिंग का मसला सुलझने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अभी वार्ता बाकी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।

    कुशवाहा का यह बयान उस समय आया है, जब एनडीए में सीट शेयरिंग का विवाद सुलझता दिख रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी शुक्रवार को कहा था कि एनडीए में घटक दलों के बीच सीटों का फार्मूला लगभग तय हो गया है।
    शनिवार शाम तक इसका ऐलान हो सकता है। मालूम हो कि एनडीए में सीट शेयरिंग का जो फार्मूला अभी बताया जा रहा है, उसमें जदयू को सबसे अधिक 101-103 सीटें दी जा रही हैं। इसके बाद भाजपा को 100-101 सीट, लोजपा (रा) को 26-27, हम को आठ-दस और रालोमो को छह से सात सीटें दी जाने की चर्चा है।
     
    एनडीए में सीट शेयरिंग पर शनिवार को नई दिल्ली में घटक दलों की बैठक भी बुलाई गई है। भाजपा के कई विधायक एवं दर्जनों भावी प्रत्याशी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, टिकट के कई दावेदार दिल्ली में कैंप किए हुए हैं।
     
    इस बैठक में एनडीए कसीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। दिलीप जायसवाल ने बताया कि सीट शेयरिंग पर आज शाम या कल तक घोषणा हो सकती है।